... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मोटापा और डायबिटीज के लिए काल हैं शहतूत की पत्तियां, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
Mulberry Leaves Benefits : स्वाद में खट्टा-मीठा शहतूत (Mulberry) आकार में बहुत ही अजीब दिखता है। रस से भरे लाल रंग का यह फल एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बहुत ही (Mulberry Leaves Benefits) फायदेमंद है। साथ ही इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
आपको जानकर यह हैरानी होगी कि शहतूत की पत्तियों (Mulberry Leaves) के फायदों को बारे में जानकर बहुत से देशों में इसकी चाय (Mulberry Tea) पी जाती है, जो काफी काफी महंगे दामों में बेचा जाता है। चीन जैसे देशों में शहतूत की खेती की जाती है, क्योंकि वहां के सिल्क कारोबारी शहतूत की पत्तियों को सिल्क पैदा करने वाले कीड़ों को खिलाते हैं। साफ तौर पर कहा जाए, तो शहतूत की पत्तियां सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं, लेकिन आप में से अधिकतर ऐसे लोग होंगे, जो इस बात से अंजान हैं। आइए जानते हैं साइंटिफिक रिसर्च के आधार पर शहतूत की पत्तियों (Mulberry Leaves Benefits) के फायदे-
हार्ट के लिए शहतूत की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इसकी पत्तियों के इस्तेमाल से कार्डियोवस्कुलर हेल्थ काफी अच्छी रहती है। फार्मास्युटिकल बायोलॉजी में 2018 को एक स्टडी प्रकाशित की गई थी। इस अध्ययन में बताया गया था कि शहतूत की पत्तियों में फेनोलिक्स और फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, इसकी वजह से अगर आप शहतूत की पत्तियों का अर्क पीते हैं, तो कार्डियोमेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
BioMed Research Internation द्वारा प्रकाशित अध्ययन में कहा गया कि शहतूत की पत्तियों में एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो सीआरपी (CRP), ट्राईग्लिसराइड्स और एलडीएल (LDL) लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इस कारण यह हार्ट और कोलेस्ट्ऱॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
इसकी पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शहतूत की पत्तियों की चाय पीने या फिर इसके अर्क का सेवन करने से शरीर में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
Journal of Functional Foods में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, शहतूत की पत्तियों से तैयार अर्क का सेवन करने से इंफ्लेमेशन उत्पादित करने वाले तत्व जैसे- साइटोकाइन्स का बनना कम हो जाता है। इसके कारण यह फाइब्रोसिस, अर्थराइटिस, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम करती है।
वजन घटाने में भी शहतूत की पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं। Experimental Biology and Medicine नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, शहतूत की पत्तियों का अर्क पीने से जानवरों में मोटापा और इससे जुड़ी बीमारियां कम हुई हैं। खासकर शहतूत लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि यह लिवर लिपि़ड पेरोक्सिडेशन लेवल को कंट्रोल कर सकती हैं। इसलिए यदि आप रोजाना शहतूत की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मोटापा घटेगा।
चाय के रूप में आप शहतूत की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में ताजा शहतूत की पत्तियां डालें। इसे कम से कम 4 से 5 मिनट कर पकने दें। इससे पत्तियों का अर्क पानी में घुल जाएगा।
इसके बाद आप इसे छानकर पी सकते हैं। यदि आपको इसमें मिठास की जरूरत महसूस होती है, तो आप इस चाय में एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। ध्यान रखें कि आपका शहद ऑर्गेनिक होना चाहिए।
Purple Yam: मानसून डायट में बैंगनी जिमिकंद करें शामिल, पाएं ये लाभ
नारियल खाने से इम्युनिटी होती है बूस्ट, जानें इसके और भी फायदे