ज्यादा भुना ''ब्रेड टोस्ट'' खाते हैं तो हो जाएं सावधान हो सकता है कैंसर

कभी-कभी लोग जली हुयी ब्रेड टोस्ट भी खा लेते हैं लेकिन यह आपको मौत के नजदीक ले जा रही है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 20, 2018 4:46 PM IST

शहरी जीवन में ब्रेड टोस्ट का खास महत्व है। हर कोई सुबह का नाश्ता और शाम का स्नैक्स ब्रेड टोस्ट का ही करता है। ज्यादातर लोग ब्रेड को टोस्टर में भूनकर खाते हैं। भुना हुआ ब्रेड स्वाद में तो अच्छा लगता है लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि ज्यादा भूना हुआ ब्रेड टोस्ट कैंसर का कारण बन सकता है। अगर आप भी ब्रेड टोस्ट को बहुत ज्यादा भूनकर खाते हैं तो आप इसे आज से ही बंद कर दें। कभी-कभी लोग जली हुयी ब्रेड टोस्ट भी खा लेते हैं लेकिन यह आपको मौत के नजदीक ले जा रही है।

ये भी पढ़ेंः एंडोमेट्रियल कैंसर के 6 संकेत जो महिलाओं को जरूर जानना चाहिए।

शोध में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ब्राउन ब्रेड सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी होने का खतरा है। अभी इस शोध पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन इससे यह बात जरूर सामने आती है कि यह सेहत के लिए खतरनाक है।

शोध के अनुसार ब्रेड को ज्यादा भूनने से उसके रंग में जो परिवर्तन आता है वह एक रसायन को बनाता है। बनने वाला रसायन एक्रिलामाइड कहलाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैंसर होने के एक मुख्य घटक के रूप में इस रसायन की भूमिका होती है।

ये भी पढ़ेंः पानी पीनें में आप भी करते हैं ये गलतियां ? हो सकती हैं ये 6 परेशानियां।

साल 2002 में भी स्वीडिश वैज्ञानिकों के एक दस्ते ने इस पर एक शोध किया था जो बेक्ड और फ्राइट फूड्स में बनने वाले रसायन और यौगिक को बताने वाला था। लेकिन इसका फूड में क्या लेवल है वह जानकारी नहीं थी।

ब्रेड के अलावा ये भी हैं खतरनाक 

यह शोध सिर्फ ब्रेड टोस्ट ही नहीं बल्कि अधिक स्टार्च और शर्करा वाली चीजें भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसमें कॉफी, चॉकलेट, बादाम, फ्रेंच फ्राइज, क्रैकर्स, चिप्स, अनाज आदि शामिल है। इसके अलावा एक्रिलामाइड नामक रसायन बिस्किट, दाल, क्रैक्स, केक और कॉफी में बी बनता है।

ये भी पढ़ेंः “लिवर सिरोसिस” क्यों है कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source