अमृत से कम नहीं है ये सब्जी, सिर्फ 10 रुपये में मिलने वाली इस चीज से मोटापा, डायबिटीज करें कंट्रोल

Kachari Ki Sabji : कचरी की सब्जी मार्केट में बेहद ही कम दामों में मिलने वाली सब्जी है। इसका सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 8, 2023 11:55 AM IST

Kachari Ki Sabji : मार्केट में कई तरह की सब्जियां उपलब्ध होती हैं, जिसमें कई सब्जियों के बारे में हम अच्छे से वाकिफ होते है। वहीं, कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जिससे हम अनजान होते हैं। इन सब्जियों की लिस्ट में कचरी की सब्जी शामिल है। शायद हम में से कुछ ही लोग इस स्वादिष्ट सब्जी के बारे में जानते होंगे। यह सस्ते दाम में मिलने वाली सब्जी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। इससे (Melothria scabra ) मोटापा, कमजोर इम्यूनिटी, स्किन की परेशानी, सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। नियमित रूप से इस सब्जी को खाने से आप अपने शरीर को अंदर से मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं परवल की तरह दिखने वाली कचरी की सब्जी के क्या हैं (mouse melon ) फायदे?

कचरी की सब्जी खाने के फायदे - Mouse Melon Health Benefits

पाचन के लिए है बेस्ट

कचरी की सब्जी का सेवन करने से आपकी पाचन संबंधी परेशानियोंको दूर किया जा सकता है। यह खास सब्जी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के संक्रमण को कम कर सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे- गैस, कब्ज, अपच, पेट में दर्द इत्यादि समस्याओं को कम कर सकता है। 

एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर

कचरी की सब्जी को नियमित रूप से खाने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके बीजों में प्रोटीन की अधिकता होती है। साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है। 

खांसी जुखाम से दिलाए आराम

बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने के लिए आप कचरी की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। यह खांसी- जुकाम से आराम दिला सकता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कई लोग कचरी की चटनी बनाकर खाना पसंद करते हैं। 

स्किन की परेशानी करे कम

कचरी की सब्जी में स्किन की परेशानियों को भी कम करने में मदद मिलती है। इसका पाउडर बनाकर नियमित रूप से इसके प्रयोग से स्किन की खुजली, फोड़े, पिंपल्स इत्यादि को कम किया जा सकता है। साथ ही यह स्किन को ठंडक प्रदान करने में असरदार हो सकता है। 

भूख को बढ़ाए

अगर आपको भूख कम लगती है, तो ऐसी स्थिति में कचरी का पत्ता फायदेमंद होता है। यह एक ऐसा फूड है, जो आपके भूख को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे जंकफूड्स खाने की इच्छा को भी कम किया जा सकता है। 

भूख बढ़ाने से लेकर कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को कम करने में कचरी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source