इस साल वेट लॉस के लिए ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी कर सकते हैं ट्राई

साल 2023 खत्म होने को है इस साल कई तरह की वेट लॉस डाइट चर्चा में रहीं, जिन्हें फॉलो कर बहुत से लोगों ने अपना वजन कम किया। आज हम आपको साल 2023 में सबसे ज्यादा फॉलो की गईं वेट लॉस डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : December 19, 2023 1:22 PM IST

Diet For Weight Loss: यदि हमारा वजन एक लिमिट से ज्यादा हो जाए तो इससे हमारी शरीर की बनावट तो प्रभावित होती ही है साथ ही इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। यही कारण है कि आज लोग अपने वजन को लेकर काफी जागरूक रहने लगे हैं। वजन कम करने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी अपनी डाइट में बदलाव भी करना है। एक हेल्दी और बैलेंस डाइट आपकी आपको वेट लॉस में काफी हेल्प कर सकती है। यदि आप वेट लॉस के लिए किसी तरह की डाइट को फॉलो करने का प्लान कर रहे हैं तो इसे आपको अपनी बॉडी टाइप और हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखकर करना चाहिए। दरअसल हमारी डाइट ऐसी हो जिससे हमारा बढ़ा हुआ वजन तो कम हो जाए लेकिन शरीर में किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी न होने पाए। आज हम आपको कुछ ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2023 में काफी पसंद किए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके लोगों को काफी बेहतर परिणाम भी मिले हैं।

1. मेडिटेरियन डाइट (Mediterranean Diet)

साल 2023 में वेट लॉस के लिए जो डाइट गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये उनमें से एक है। इस डाइट में फ्रेश फ्रूट्स, नट्स, बीन्स और साबुत अनाज शामिल है। इसके साथ ही इस डाइट में दूध और दूध से बने उत्पादों को कम से कम मात्रा में लेने के लिए कहा जाता है। वहीं हफ्ते में दो बार सी-फूड खाने की सलाह भी दी जाती है। कई शोधों में ये साबित हुआ है कि इस डाइट को फॉलो करने से हमारा वजन तो तेजी से कम होता ही है साथ ही टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट रोगों का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

2. डैश डाइट (Dash Diet)

वेट लॉस के लिए डैश डाइट को काफी हेल्पफुल माना जाता है। इस डाइट में ऐसा खाना खाने पर जोर दिया जाता है कि जिसमें सोडियम की मात्रा काफी कम हो या बिल्कुल न हो। इस डाइट को फॉलो करते समय जंक फूड्स, शुगर और फैट्स से दूर रहा जाता है और अपनी डाइट में फल, सब्जियां, नट्स, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल किया जाता है। सोडियम की मात्रा बिल्कुल न होने के कारण ये डाइट हमारी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके साथ ही इसे अच्छी तरह फॉलो करने से हमारा वेट भी काफी तेजी से लॉस होता है।

3. डब्ल्यू डब्ल्यू डाइट ( W W Diet)

वेट लॉस के लिए अपनी एक अलग पहचान रखने वाली इस डाइट को वेट वॉचर्स डाइट भी कहा जाता है। साल 2023 में वेट लॉस के लिए इस डाइट को काफी पसंद किया गया। ये डाइट पोर्शन कंट्रोल के साथ सही फूड चॉइस के द्वारा वेट लॉस करने पर जोर देती है। यदि आप तरह तरह की फैंसी डाइट फॉलो करके भी अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो ये डाइट प्लान आपके काफी काम आ सकता है। इस डाइट को फॉलो करना भी बेहद आसान है, क्योंकि आपको अपने खानपान में सिर्फ हेल्दी फूड को जगह देनी है और उनकी मात्रा पर ध्यान देना है।

4. माइंड डाइट (Mind Diet)

इसे आप मेडिटेरियन और डैश डाइट का मिला-जुला रूप कह सकते हैं। इसे फॉलो करते समय आपको खानपान के साथ आपकी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना होता है। इस डाइट में आपको रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता है। खाने में केवल ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना होता है, और हफ्ते में कम से कम 5 बार 1 मुट्ठी मेवा का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। साल 2023 में लोगों ने इस डाइट को भी काफी फॉलो किया और अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाया।

5. वेजिटेरियन डाइट (Vegetarian diet)

जैसा कि इस डाइट के नाम से ही स्पष्ट है कि जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं ये डाइट विशेषकर उन लोगों के लिए ही तैयार की गई है। इस डाइट में किसी भी तरह के नॉनवेज आइटम को शामिल नहीं किया गया है। इसमें शाकाहारी फूड्स जैसे- टोफू, हरी पत्तेदार सब्जियां और दाल आदि को शामिल किया गया है। वेज खाने के सभी हेल्दी ऑप्शन को मिलाकर इस डाइट को तैयार किया गया है। जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय के तौर पर न लें। वेट लॉस करने के लिए अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.