
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 14, 2020 5:20 PM IST
मौसंबी खाने के फायदे आप भी जान लें।
मौसमी या मौसंबी एक खट्टा यानी सिट्रस फल की श्रेणी में आता है। इस फल में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सेहत के साथ ही स्वस्थ त्वचा के लिए भी बेहद जरूरी होता है। साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा कर रख सकते हैं। जानें, मौसंबी खाने के सेहत लाभ (Mosambi benefits in hindi) क्या-क्या होते हैं...
जैसा कि ऊपर हमनें बताया है कि मौसमी (sweet lemon benefits) में विटामिन सी सबसे अधिक होता है और विटामिन सी में सिट्रिक जूस होता है, जो त्वचा को साफ करने का काम करता है। मौसंबी को लेकर चेहरे पर 5 मिनट मालिश करने के बाद पानी से चेहरा धो लें। चेहरा चमक उठेगा।
गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा चेहरा झुलसता है। त्वचा काली पड़ जाती है, टैन हो जाती है। कुछ लड़कियों आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल से भी बहुत परेशान रहती हैं। मौसमी के पेस्ट में हल्दी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को ट्राई करें और टैनिंग और डार्क सर्कल कम हो जाएगा।
मौसमी या मौसंबी (sweet lemon benefits) में एंटी-कार्सिनोजेनिक (anti carcinogenic ) होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है। साथ ही दिल में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है। बीमार होने पर भी मौसमी का जूस पीना चाहिए, इससे मुंह का बिगड़ा हुआ स्वाद बेहतर होता है।
पेट संबंधी रोग से बचने के लिए हर दिन एक मौसमी खाना चाहिए। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो कब्ज में फायदेमंद है। कब्ज होने पर मौसमी का जूस नमक डालकर पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। मौसंबी के जूस में पोटैशियम काफी होता है, जो पेचिश और दस्त की समस्या को रोकता है।