
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 16, 2023 1:17 PM IST
क्या सुबह चावल खाना एक हेल्दी आदत है? इस सवाल का ज्यादातर जवाब उन लोगों को चाहिए होगा, जो अपने दिन की शुरुआत चावल खाने से करते हैं। दरअसल, ऐसे काफी लोग हैं जो अपनी पहली डाइट को हैवी रखने पर विश्वास रखते हैं। ऐसे में सुबह सब्जी चावल और अंडे खाना पहला ऑप्शन रहता है। भारत में ऐसे कई राज्य हैं जहां आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपने दिन की शुरुआत चावल खाने से करते हैं। इससे उनका पेट कई घंटों तक भरा रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लेकिन हमारे मन में एक सवाल हमेशा रहता है, और वो ये है कि क्या सुबह चावल खाना वास्तव में एक अच्छा नाश्ता है भी या नहीं। आपके इस सवाल का जवाब हम जानने की कोशिश करते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नाश्ते में चावल खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। चावल को एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। इसके अलावा, काफी लोगों को ये भी लगता है कि, अगर उन्होंने चावल नहीं खाया तो उन्होंने ठीक से खाना नहीं खाया। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपको रोजाना चावल खाने से डरने की बिलकुल जरूरत नहीं है। क्योंकि, चावल में ढेर सारा कार्बोहाईड्रेट होता है, जिस वजह से यह एनर्जी का पावरहाउस कहलाता है। मटर, बींस, गाजर, पालक, कद्दू जैसी सब्जियों के साथ अगर चावल खाया जाए तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। चावल कोई भी रंग का क्यों न हो, उसमें पोषक तत्व और फोलेट काफी मात्रा में होते हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तो चावल पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेली कार्बोहाइड्रेट का अधिकांश सेवन दिन की डाइट में कर लेना चाहिए। क्योंकि उसी समय शरीर सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है और ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसके अलावा जो लोग अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं या जिन्हें डायबिटीज की समस्या है उनके लिए सुबह चावल खाने से ब्लड शुगर के बढ़े हुए लेवल या फिर लक्षणों को रोकने में मदद मिल सकती है। लेकिन चावल को कम मात्रा में संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में ही खाना चाहिए।
भूख को मिटाने के लिए यह एक झटपट नाश्ता है। ये हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। लहसुन में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम बढ़ाते हैं, और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। वहीं अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए मददगार होता है।
बासमती, चावल मेवे, दूध, केसर और मलाई के इस्तेमाल से जाफरानी पुलाव को तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा होता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
बसंती पुलाव को मिष्टी पुलाव भी कहा जाता है। इसे खाने से डायजेशन सही रहता है। इसमें काजू और किशमिश भी डाली जाती है। काजू में चीनी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसके अलावा उसमें तांबा और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है। इससे एनर्जी भी मिलती है और दिमाग स्वस्थ्य रहता है।
ये चावल से बनी कुछ ऐसी डिश हैं, जो सुबह के नाश्ते के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। अगर आप भी सपने दिन की शुरुआत चावल से करना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यह आपके लिए एक हेल्दी कदम हो सकता है।