मोरिंगा लड्डू डायबिटीज मरीजों के लिए है बेस्ट, जानिए रेसिपी और फायदे

Moringa Ladoo for High Blood Sugar : डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा लड्डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 13, 2025 4:32 PM IST

Moringa Laddu Recipe : डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसका जड़ से इलाज संभव नहीं है। डायबिटीज या फिर ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की स्थिति में कई तरह की दिक्कतें जैसे- आंखों की दिक्कतें, किडनी की परेशानी या फिर नसों में ब्लॉकेज होने लगती है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। आप सही डाइट को फॉलो करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के डाइट शामिल हैं, जिसमें मोरिंगा की पत्तियां भी हैं। शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आप मोरिंगा की पत्तियों का कई तरह से सेवन कर सकते हैं। इसमें मोरिंगा की पत्तियों से तैयार लड्डू शामिल हैं। मोरिंगा का लड्डू आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए  काफी  हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा के लड्डू कैसे बनाएं और इससे होने वाले फायदे क्या ( Diabetes Kaise Control Karein ) हैं?

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है मोरिंगा के लड्डू?

कुछ रिसर्च के मुताबिक, अगर आप शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो मोरिंगा आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें एंटी-डायबिटीक प्रोपर्टीज पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। हालांकि, अभी बेहतर रिजल्ट  के लिए कई रिसर्च की जरूरत है। 

मोरिंगा की पत्तियों के लड्डू कैसे बनाएं? - How to make moringa Powder Ladoo

आवश्यक सामग्री

  • मोरिंगा पाउडर - 1 कप
  • गुड़ या खजूर का पाउडर - 1 कप
  • बेसन या भुना हुआ आटा - 1/2 कप
  • घी - 1/2 कप
  • ड्राईफ्रूट्स - 1/4 कप
  • इलायची पाउडर - चुटकीभर

विधि

मोरिंगा के लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें, इसमें घी डालकर गर्म करें। अब इसमें बेसन या आटे को सुनहरा होने तक भुन लें। इसके बाद इसमें मोरिंगा पाउडर डालकर कुछ मिनटों  के लिए भूनें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें खजूर या फिर गुड़ का पाउडर, ड्राईफ्रूट्स की कतरन और कुछ मात्रा में घी डालकर इसे मिलाएं और लड्डू का आकार दें। इसके बाद इसे 10 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

मोरिंगा के लड्डू खाने के अन्य फायदे?

मोरिंगा के स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं, यह डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर की अन्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए  जानते हैं इसके कुछ अन्य फायदे -

  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा मोरिंगा में मौजूद गुण आपके शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है। 
  • यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे आपक कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source