सर्दियों में हफ्ते में एक बार जरूर खाएं मोरिंगा के पत्तों की चटनी, शरीर से दूर होने लगेंगे ये 5 समस्याएं

Moringa ke Patte Khane ke Fayde: बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि मोरिंगा के पत्तों का सेवन सर्दियों के दिनों में करना काफी फायदेमंद रहता है, इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

सर्दियों में हफ्ते में एक बार जरूर खाएं मोरिंगा के पत्तों की चटनी, शरीर से दूर होने लगेंगे ये 5 समस्याएं

Written by Mukesh Sharma |Published : November 15, 2025 2:58 PM IST

Moringa ki Chutney Khane ke Fayde: सर्दियों का मौसम सेहत सुधारने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा समय होता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस समय एक नहीं बहुत सी हरी सब्जियां बाजार में आती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी, सरसों का साग, धनिया और केल। जड़ वाली सब्जियां जैसे कि गाजर, मूली, शलजम, चुकंदर और पोषण से भरपूर नए आलू। वहीं ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गोभी और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां भी सर्दियों की प्रमुखता से मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम अपने आहार से अपने स्वास्थ्य को सुधारना चाहते हैं तो इन सबके अलावा मोरिंगा (सहजन) के पत्तों को शामिल करें, विशेष रूप से मोरिंगा चटनी। असल में मोरिंगा के पत्ते विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में इसे ‘चमत्कारी पेड़’ कहा गया है, जो जिसके सेवन से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सर्दी-जुकाम और खांसी

सर्दी के मौसम की सबसे आम परेशानी है सर्दी-जुकाम और खांसी। मोरिंगा की चटनी आपको मौसम बदलने के साथ होने वाली इस परेशानी से बचाती है। इसके पत्तों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर को वायरस और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें - बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें)

Also Read

More News

ब्लड शुगर नियंत्रित करें

जिन लोगों को ब्लड शुगर की परेशानी है उसके लिए मोरिंगा के पत्तों की चटनी बेहद लाभकारी सिद्ध होती है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में हफ्ते में 2-3 बार इसका सेवन ब्लड शुगर को निंयत्रित करने में कारगर सिद्ध होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

(और पढ़ें - घर पर ब्लड शुगर कंट्रोल कैसे करें)

जोड़ों के दर्द से राहत

बड़े-बुजुर्गों में सर्दी के मौसम जोड़ों का दर्द अक्सर बढ़ जाता है। मोरिंगा में कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

नहीं होगी खून की कमी

क्योंकि मोरिंगा के पत्तों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है तो जब आप इसकी चटनी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों में एनीमिया जैसी समस्या होती है वह दूर हो जाती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। इसलिए खून की कमी के खतरे को दूर करता है।

त्वचा और बालों के लिए

लगभग सभी लोगों सर्दियों में होने वाली त्वचा की परेशानियो जैसे- रूखी त्वचा और बेजान होते बालों से परेशान रहते हैं। ऐसे में जब आप मोरिंगा की चटनी खाती हैं तो इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं

चटनी बनाने के लिए आप मोरिंगा की कोमल पत्तियों को धोकर हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और थोड़ा नमक डालकर पीस लें। यह चटनी स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होती है। जो आपको सर्दी में स्वस्थ रहने में भी मदद करती है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।