Moong Dal ka Paani peene ke Fayde : सुबह पेट साफ करने के लिए आपको बार-बार प्रेशर लगाना पड़ता है? प्रेशर लगाने के बावजूद आपका पेट साफ नहीं होता है और आप शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान होते हैं, तो इससे राहत दिलाने में एक दाल का पानी आपकी मदद कर सकता है। ये पानी है मूंग की दाल का पानी। मूंग की दाल का पानी मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
सुबह खाली पेट मूंग दाल का पानी पीने से आपको पेट साफ करने के लिए बार-बार प्रेशर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं मूंग दाल का पानी कैसे पेट को साफ करता है।
खाली पेट मूंग दाल का पानी पीने से पेट को होने वाले फायदे- Benefits of drinking mung bean water on an empty stomach
पेट का भारीपन कम होता है - मूंग दाल का पानी बेहद हल्का और जल्दी पचने वाला होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट के अंदर होने वाली एक्टिविटी को बढ़ाते हैं। सुबह खाली पेट मूंग दाल का पानी पीने से अपच, भारीपन और गैस बनने की समस्या कम होती है। अगर आपका पेट अक्सर भरा-भरा या भारी महसूस करता है, तो मूंग दाल का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
कब्ज से राहत देता है- मूंग दाल में मौजूद घुलनशील फाइबर मल को नरम बनाते हैं और कब्ज की समस्या को कम करते हैं। खाली पेट मूंग दाल का पानी पीने से आंतों की क्रिया बेहतर होती है और मल त्याग रेगुलर हो जाता है। मूंग दाल का पानी उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर होता है, जिन्हें सुबह पेट साफ करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है।
गैस और ब्लोटिंग कम होती है- आज के समय में तेल, मसाले और देर रात खाना खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या हो जाती है। मूंग दाल का पानी आंतों की सफाई कर गैस बनने की परेशानी को दूर करता है। खाना खाने के तुरंत बाद आपको पेट फूलने की समस्या होती है, उनके लिए सुबह खाली पेट मूंग दाल का पानी पीना उपयोगी साबित हो सकता है।
पेट की गर्मी को कम करता है- बहुत से लोगों को पेट में जलन, सीने में जलन या शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या रहती है। इन समस्याओं को भी कम करने में मूंग दाल का पानी फायदेमंद होता है। मूंग दाल स्वभाव से ठंडी होती है। इसका पानी पीने से एसिडिटी और पेट की गर्मी कम होती है।
डिहाइड्रेशन से बचाता है- मूंग दाल का पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट मूंग दाल का पानी पीने से पूरा दिन शरीर की नमी बनी रहती है और पेट सूखने या जलन की समस्या में भी कमी आती है।
पेट की सूजन घटती है- मूंग दाल के पानी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको आंतों में सूजन, पेट में दर्द, इंफेक्शन जैसी परेशानी होती है, तो सुबह खाली पेट मूंग दाल का पानी आपके लिए फायदेमंद होता है।
वजन घटाता है- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो मूंग की दाल का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। मूंग की दाल के पानी में मौजूद हाई फाइबर भूख को कंट्रोल करता है। इससे बार-बार खाने की क्रेविंग कम होती है। जब आप बार-बार नहीं खाते हैं, तो इससे वजन तेजी से कम होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.