... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 18, 2022 5:35 PM IST
शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों का 'काल' है इस दाल का जूस! फायदे सुन उड़ जाएंगे होश
Moong Dal Juice : मूंग दाल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग नाक-भौंह सिकोड़ लेते हैं और तो और खाना-खाना ही छोड़ देते हैं। ये एक ऐसी दाल है, जिसे भारतीय रसोईघर में जगह तब ही मिलती है जब तक आपका पेट खराब नहीं हो जाता है। दूसरी दाल या फिर राजमा और छोले की जब बात होती है तो अक्सर मूंग की हरी दाल आपकी लास्ट च्वाइस होती है। लेकिन असल बात ये है कि हरी दाल ढेर सारे पोषक तत्वों से भरी होती है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि कई गुणों का भंडार है और इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। फिर चाहे वो स्प्राउट हो या फिर इसका जूस निकालना हो। आइए जानते हैं मूंग दाल का जूस पीने के मजेदार फायदे।
इस जूस को बनाने के लिए आपको करीब 50 मिनट लगेंगे, जिसमें 45 मिनट दाल को भिगोने के लिए और 5 मिनट दाल को ग्राइंड कर उसका पानी निकालने के लिए।
4 से 5 गिलास जूस बनाने के लिए आपको जरूरत होगीः
1- 1/2 कप हरी मूंग दाल
2- 1 कप - गुड़ पाउडर
3- 1½ लीटर - पानी
4- 4-5 - हरी इलायची
5- चुटकी भर नमक
1- हरी दाल को अच्छी तरह धोकर 45 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिए। ध्यान रखें कि 45 मिनट से ज्यादा मत भिगोएं क्योंकि इससे दाल अपनी महक खो देती है।
2- अब ग्राइंडर-मिक्सर में गुड़ का पाउडर डालें।
3-अब इसमें भीगी हुई मूंग डालें।
4-अब इलायची डालें।
5-स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक डालें।
6-मिश्रण में थोडा सा पानी डालें।
7-जब तक पेस्ट महीन न हो जाए तब तक ब्लेंड करें।
8-अब इसमें नींबू का रस डालें।
9-मिश्रण में एक लीटर पानी डालें।
10-मिश्रण को कम से कम दो बार छान लें ताकि इसमें दाने बिल्कुल भी न बचें। यह तरीका रस के स्वाद को बेहतर बनाने में मदद करता है।
11-एक घंटे तक फ्रिज में रख दें और ठंडा जूस पिएं।
1-हरी मूंग में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और ढेर सारा फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
2-हरी मूंग में मौजूद कार्बोहाइड्रेट भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं।
3-हरी मूंग में मौजूद प्रोटीन नई कोशिकाओं के निर्माण और खराब हो चुकी कोशिकाओं की मरम्मत में सहायक होता है।
4-हरी मूंग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करती है। इतना ही नहीं ये धमनियों को साफ रखते हुए ब्लड प्रेशर को भी कम करती है।
5-हरी मूंग में मौजूद जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं और स्वस्थ आंखों के लिए आवश्यक होते हैं।
6-हरी मूंग में मौजूद विटामिन ए, रतौंधी के इलाज में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
7-मूंग में मौजूद विटामिन बी1 हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को एनर्जी में तब्दील करता है।
8-हरी मूंग में मौजूद आयरन एनीमिया के जोखिम को कम करने में मदद करती है।
सबसे जरूरी बात ये यह है कि एक कप मूंग के सेवन से एक व्यक्ति के शरीर को 28 फीसदी प्रोटीन मिलता है, जो कि हेल्दी तरीके से वजन घटाने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।