... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 8, 2020 10:57 AM IST
सर्दियों में शरीर की कमजोरी को दूर करने का रामबाण इलाज है मूली के पत्ते, पथरी, पीलिया जैसी 10 बीमारियां होती हैं दूर
ऐसा माना जाता है कि हमारे पास ठंड के दिनों में हमारी सेहत को बेहतर बनाने का एक अच्छा मौका होता है क्योंकि इस दौरान हम जो भी खाते हैं वह अच्छे से पच जाता है। दरअसल ये बात सही है कि सर्दियों में हमें किसी भी चीज को पचाने के लिए अच्छा समय मिलता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम कुछ भी खा लें। आपने सर्दियों में मूली के फायदों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत से लोग मूली के पत्तों को तोड़कर बाहर फेंक देते हैं और सोचते भी नहीं है कि उन्होंने कितनी जरूरी चीज को बाहर निकाल दिया। आप नहीं जानते होंगे कि मूली के पत्तों में बहुत सारे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं तो हम आपको इस लेख में मूली के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन पत्तों के लाभ के बारे में।
1- अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से मूली के पत्तों का सेवन करते हैं तो आपको पूरे सीजन आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। ये सभी पोषक तत्त्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं और आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं।
2- मूली के पत्तों में सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करने का काम करती है। अगर आप लो ब्लडप्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो ये मूली के पत्ते आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसके अलावा इन पत्तों में मौजूद एंथेकाइनिन हमारे ह्रदय के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
3- मूली के पत्तों में डायटरी फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं मूली के पत्ते कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
4- मूली के पत्तों में मौजूद आयरन और फास्फोरस की मात्रा भी अच्छी होती है, जिसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और थायमिन जैसे पोषक तत्व शारीरिक थकान को दूर करने में भी मदद करत हैं।
5- मूली के पत्ते बवासीर जैसी घातक बीमारी में आराम देने के लिए भी जाने जाते हैं क्योंकि इसमें मौजूद एंटी−बैक्टीरियल गुण सूजन व दर्द को कम करने का काम करते हैं।
6- अगर आप मूली के पत्तों को चबा-चबाकर खाते हैं तो आपके दांतों और मसूड़ों की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
7- अगर आप अपने कमर पर चढ़ी चर्बी को कम करना चाहते हैं तो मूली के पत्तों के रस में नींबू और नमक मिलाकर पिएं। ऐसा नियमित रूप से करने पर भी आपको शरीर पर चढ़ी चर्बी से छुटकारा मिलता है।
8- मूली के पत्ते पीलिया के इलाज में भी लाभदायक माने जाते हैं। पीलिया के इलाज के लिए आप इसकी पत्तियों का रस निकाल लें और छानकर, एक गिलास रोजाना करीब दस दिनों तक पिएं। ऐसा नियमित रूप से करने पर पीलिया रोग ठीक हो जाता है।
9- मूली के पत्तो में एंटी-कंजेस्टिव गुण की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खांसी और कफ को दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
10- मूली के पत्तों में मौजूद गुण आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। आप या तो इनका रस निकालकर पी सकते हैं या फिर मूली के पत्तों का साग भी बनाकर खा सकते हैं।