Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मू‍ड स्विंग से हैं परेशान, तो डायट में शामिल करें कच्‍चा केला

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही और भी कई फायदे हैं कच्‍चे केले के।

मू‍ड स्विंग से हैं परेशान, तो डायट में शामिल करें कच्‍चा केला

Written by Yogita Yadav |Published : July 12, 2018 12:17 PM IST

कच्चा केला पोटैशियम का खजाना होता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही ये शरीर को दिनभर एक्टि‍व भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है। कच्चे केले में सेहतमंद स्टार्च होता है और साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी। ऐसे में नियमित रूप से एक कच्चा केला खाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने की कोशि‍श करने वालों को हर रोज एक केला खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में मददगार होते हैं।

Also Read

More News

कब्ज की समस्या में राहत

कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च होते हैं। जोकि आंतों में किसी भी तरह की अशुद्ध‍ि को जमने नहीं देते। ऐसे में अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो कच्चा केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

Raw-banana-health

भूख को शांत करने में

कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं। कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है और हम जंक फूड और दूसरी अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं।

मधुमेह को कंट्रोल करने में मददगार

अगर आपको मधुमेह की शिकायत है और ये अपने शुरुआती रूप में है तो अभी से कच्चा केला खाना शुरू कर दें। ये डायबिटीज कंट्रोल करने की अचूक औषधि है।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार

कच्चे केले के नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। कच्चा केला खाने से पाचक रसों का स्त्राव  बेहतर तरीके से होता है।

Raw-banana-benefits

कैंसर से बचाए

इसके अलावा कच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है। कच्चे केले में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

मूड स्विंग में लाभकारी

अकसर पोषण की कमी से चि‍ड़चिडा़पन हो जाता है। अगर आप भी मूड स्विंग की समस्‍या से परेशान हैं  तो अपनी डायट में कच्‍चा केला जरूर शामिल करें। यह शरीर को जरूरी पोषण देकर एक्टिव और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More