रणवीर ब्रार स्पेशल रेसिपी: काले चने का सलाद

मॉनसून सीजन में आपके स्वाद और सेहत, दोनों का ध्यान में रखेगी यह रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 8, 2018 6:06 PM IST

बारिश के मौसम में गर्मागर्म नाश्ता और चाय लेकर घर की खिड़की में बैठना हम सभी को पसंद है। तभी तो अपने-अपने स्वाद का हिसाब से हम पकौड़े, चाय और परांठे खाना पसंद करते हैं। मॉनसून सीजन में आपके स्वाद और सेहत को ध्यान में रखते हुए सेलिब्रिटी शेफ रणवीर ब्रार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की अपनी एक खास रेसिपी, जो है काले चने का सलाद।

चूंकि काले चने से भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और दूसरे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। चनों की पौष्टिकता इन्हें भिगोकर-अंकुरित होने पर बढ़ जाती है। अंकुरित चने से क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी के साथ फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम भी प्राप्त होता। चने में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए इसे खाने से कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन जैसी पेट की समस्याओं में राहत मिलती है।

काले चने का सलाद बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी

सलाद के लिए-

1 कप काले चने (भिगोए और उबले हुए)

½ कप कटे हुए चेरी टमाटर

¼ कप कटी हुई प्याज

1 हरी मिर्च

1 ककड़ी या खीरा

3 चम्मच पार्सली

ड्रेसिंग के लिए-

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच ऑलिव ऑयल

नमक

1 ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर

½ चम्मच चाट मसाला

सलाद बनाने का तरीका:

  1. एक बड़े कटोरे में सारी सब्ज़ियों और उबले चने डालकर मिक्स करें।
  2. एक अलग कटोरी में ड्रेसिंग के लिए बतायी गयी सारी चीज़ों को डालें और अच्छे से फेंट लें। आप व्हिस्कर की मदद से इन चीज़ों को व्हिस्क भी कर सकते हैं।
  3. अब इस मिश्रण को सलाद में मिलाएं
  4. पार्सली के पत्तों के अच्छी तरह काट लें और उनसे अपने सलाद को सजाएं।

*प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

स्रोत: Facebook/Ranveer Brar

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source