मानसून हेल्थ टिप्स- बरसात में खाएंगे ये 5 फल तो बीमारी से रहेंगे दूर

Monsoon Health Tips. मानसून हेल्थ टिप्स. हेल्थ टिप्स इन हिंदी. Health Tips in Hindi. बरसात में इंफेक्शन से कैसे बचें. इंफेक्शन से बचने के उपाय.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 29, 2019 2:21 PM IST

Monsoon Health Tips: मानसून हेल्थ टिप्स क्या होते हैं ? जब हम मानसून हेल्थ टिप्स की बात करते हैं, तो इंफेक्शन से बचने के हेल्थ टिप्स ही खोजते हैं। गर्मियों के बाद सुनहरी बरसात में जहां एक ओर हरियाली आती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ खास फलों का भी मौसम होता है। जो मानसून में ही पकते हैं या फलते हैं। इस मौसम को बीमारियों का मौसम भी कहा जाता है। मानसून के मौसम में इंफेक्शन का खतरा रहता है। मानसून के मौसम में इंफेक्शन से बचाने वाले फल भी होते हैं। अगर आप भी मानसून हेल्थ टिप्स (Monsoon Health Tips) खोज रहे हैं, तो आपको इन फलों के बारे में जरूर जानना चाहि.

अनार

मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या होती है पाचन की यदि आप सही डायट नहीं लेते हो तो आप पेट की समस्या से परेशान होते हो।

इसका सेवन तो आप 12 महीने कर सकते हो लेकिन बरसात के मौसम में हेल्दी व सुपाच्य फल के तौर पर अनार सबसे अच्छा फल माना जाता है।

रोजाना अनार का सेवन बिमारियों को तो दूर रखताहै। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

अनार में फाइबर और विटामिन की मात्रा हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है।

जामुन

मानसून का सबसे खास फल जामून होता है। जैसे-जैसे बरसात आती जाती है यह फल पकने लगता है।

जामून का सेवन डायबिटीज को रोगी भी कर सकते हैं।

जामून का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

जामून इस मौसम में इंफेक्शन से बचाने में भी सक्षम है।

लीची

हर किसी को लीची का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लीची खाने में जितना स्वाद देता है उतना ही यह हेल्थ के लिये भी फायदेमंद होता है।

विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स और पोटैशियम की मात्रा इसे हेल्दी बनाती है।

रोजाना लीची का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला होता है।

वजन को कम करने में भी लीची मददगार हो सकता है।

पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए इसे अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए।

चेरी

यह भी एक ऐसा फल है जो मानसून में ही उपलब्ध होता है।

विटामिन ए, बी और सी के साथ बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भरपूर होती है चेरी।

यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कम कैेलोरी में शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करता है।

आडू

मानसून में अक्सर इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इस इंफेक्शन को कम करने के लिए आडू खाएं।

आडू में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

रोजाना आडू खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

उपरोक्त सभी फलों का सेवन मानसून के सबसे अच्छे हेल्थ टिप्स (Monsoon Health Tips) में से एक हैं। अगर आप भी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो बरसात के मौसम में इन फलों का सेवन जरूर करें.

मानसून हेल्थ टिप्स 

इस मौसम में अपनी सफाई का विशेष ध्यान दें.

किसी प्रकार के इंफेक्शन से बचने के उपाय जरूर करें.

खाने की सफाई पर विशेष ध्यान दें.

ज्यादा देर का बना खाना न खाएं.

बरसात में ज्यादा देर तक न भींगे.

समय से भोजन करें.

Health Tips In Hindi: संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं ये गरम मसाले

खाएं एक टमाटर रोजाना दूर रहेगी हार्ट की बीमारी, जानें फैक्ट्स।