Do's & Don'ts of Monsoon: मानसून में रहना है हेल्दी, तो जानें हेल्दी ईटिंग के कुछ डूज एंड डोन्ट्स

Monsoon Eating Dos & Don'ts: मानसून में कई रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में रहना है हेल्दी, तो जानें हेल्दी ईटिंग के कुछ डूज एंड डोन्ट्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 29, 2021 3:53 PM IST

Do's & Don'ts of Monsoon in Hindi: मानसून आते ही सबसे जरूरी है अपने खानपान के प्रति अलर्ट हो जाना। यदि आप बाहर का खाना अधिक खाने का शौक रखते हैं, तो आपको सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। रोड साइड चाट-पकौड़े, पानी पुरी, छोले-भटूरे, छोले-कुलचे आदि डेली खाते हैं, तो बारिश के मौसम में जरूर इनका सेवन बंद (Food dos and don'ts during monsoon) कर दें। इस तरह के फूड्स आपको पसंद हैं, तो घर पर भी इन्हें बनाए जा सकते हैं। चूंकि, बाहर का खाना हाइजीन को ध्यान में रखकर नहीं बनाया जाता है। एक ही तेल, एक ही पानी का इस्तेमाल होता है। चाट-पकौड़े बनाने वाली जगह कीचड़, पानी से सनी होती है, ठेले के आसपास मक्खियां घूमती रहती हैं। ये सभी बीमार करने के लिए काफी हैं।

इस तरह के फूड स्टॉल से खाना खाएंगे तो आपको दस्त, पेट दर्द, फूड प्वॉइजनिंग, टाइफॉएड, स्टॉमक फ्लू, पेचिश, उल्टी, इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। तो आखिर बारिश के मौसम में खानपान (Monsoon Diet) कैसा हो, ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर को पोषण भी मिलता रहे। कुछ ऐसी चीजें आप खा सकते हैं, जो आपको अंदर से फिट रखती हैं, इम्यूनिटी बढ़ाती हैं। जानें, मानसून में क्या खाएं, क्या ना खाएं (Monsoon eating dos & don'ts)

मानसून में क्या खाएं (What to eat in Monsoon)

1 आप घर का खाना खाएं। जितना हो सके अनाज शामिल करें। अनाज जैसे जौ, बाजरा, मक्का, गेहूं, अलग-अलग दालें आप अपनी डाइट में शामिल करें। ये सभी कई तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स आदि से भरपूर होते हैं। इस सीजन में मकई यानी भुट्टा बहुत मिलता है, इसका सेवन करें। यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

2 मौसमी सब्जियों का सेवन करें। इन्हें अच्छी तरह से पकाकर और धोकर ही खाएं। इस मौसम में कई पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं, लेकिन इनका सेवन कम करें, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया हो सकते हैं। अदरक, लहसुन, प्याज, करेला, शकरकंद, कद्दू जरूर खाएं। नींबू पानी पिएं ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो।

3 लिक्विड पदार्थ लें, लेकिन गर्म पिएंगे तो गला खराब नहीं होगा। सर्दी-जुकाम की समस्या से बचे रहेंगे। इसके लिए आप अदरक वाली चाय पिएं। एक बार काढ़ा पिएं। गर्म सूप पिएं। बुखार, जुकाम, बारिश के सीजन में होने वाली इंफेक्शन से बचाव होगा।

मानसून में क्या ना खाएं (What you should not eat in Monsoon)

1 बाहर हर दिन खाने से परहेज करें। ठेले पर पानी पुरी, आलू चाट, समोसे, पकौड़े कुछ दिन घर का बना ही खाएं। बेशक उनका स्वाद बाहर जैसे ना लगे लेकिन सेहत तो बनी रहेगी।

2 कच्चा सलाद खाने से परहेज करें, क्योंकि इस मौसम में सब्जियों को अच्छी तरह से धो-पका कर ही खाना चाहिए। चूंकि, सलाद में गाजर, पत्तागोभी, शलजम, लेटस, टमाटर, मूली आदि डाला जाता है, जिनपर मिट्टी के छोटे कण, बैक्टीरिया आदि चिपके होते हैं।

3 बाहर का दूषित पानी पीने से बचें। कई बार चाट-पकौड़े खाते समय तीखा लगने के कारण लोग ठेले वाले का ही पानी पी लेते हैं। उनका पानी साफ नहीं होता। प्रदूषित पानी पिएंगे तो पेट में बैक्टीरिया हो सकते हैं। पाचन शक्ति को नुकसान पहंच सकता है। फिल्टर किया हुआ पानी पिएं या फिर उबाल कर।

4 जंक फूज जैसे मोमोज, चाउमीन, बर्गर, पिज्जा आदि भी खाने से बचें। अधिक तेल-मसाले से परहेज करें। नॉनवेज को अच्छी तरह से धोकर और पकाकर ही खाएं। मछली खाने से बचें, क्योंकि ये नदियों, तालाबों में जमे गंदे पानी से भी निकाली जाती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.