बरसात में हरी सब्ज़ियों का सेवन है सेहत के लिए नुकसानदायक , जानें क्यों नहीं खानी चाहिए मॉनसून में पत्तेदार सब्ज़ियां

आमतौर पर मौसम के अनुसार फल और सब्ज़ियों का सेवन करते हैं लोग, लेकिन, बरसात के मौसम में सब्ज़ियां खाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, मॉनसून में सब्जियों का सेवन बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। क्योंकि बरसात में हरी और पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। (Eating Leafy Vegetables in Monsoon) आइए जानते हैं क्यों नहीं खानी चाहिए बरसात में हरी सब्ज़ियां-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 9, 2020 7:46 PM IST

Monsoon Diet Tips: बरसात में मौसमी बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसीलिए, बरसात के मौसम में लोगों को अपनी डायट में भी बदलाव करने की ज़रूरत पड़ती है। आमतौर पर मौसम के अनुसार फल और सब्ज़ियों का सेवन करते हैं लोग। लेकिन, बरसात के मौसम में सब्ज़ियां खाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, मॉनसून में सब्जियों का सेवन बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। क्योंकि बरसात में हरी और पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। (Eating Leafy Vegetables in Monsoon) आइए जानते हैं क्यों नहीं खानी चाहिए बरसात में हरी सब्ज़ियां-

क्यों नहीं खानी चाहिए बरसात में हरी सब्ज़ियां ? (Monsoon Diet Tips):

बैक्टेरिया

पत्तेदार सब्ज़ियों को पोषण से भरपूर माना जाता है। लेकिन, बरसात के मौसम में इनका सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इसके पीछे एक्सपर्ट्स का तर्क यह है कि, बरसात के मौसम में पेड़-पौधों तक सही मात्रा में धूप नहीं पहुंचती है। जिससे, इन सब्ज़ियों पर मौजूद बैक्टेरिया और कीटाणु नष्ट नहीं होते और ये भोजन के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंचकर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। (Eating Leafy Vegetables in Monsoon side effects)

जल्दी खराब होती हैं सब्ज़ियां

हरी सब्ज़ियां नमी के सम्पर्क में आकर जल्द ख़राब होने लगती हैं। जैसा कि, हरी सब्ज़ियां दलदली जगह पर उगायी जाती हैं। साथ ही बरसात के पानी के सम्पर्क में आने से इनके आसपास ज़्यादा नमी हो जाती है। जिससे, सब्ज़ियां जल्दी सड़ने लगती हैं। ऐसी सब्ज़ियों का सेवन स्टमक इंफेक्शन का कारण बन सकता है। (Monsoon Diet Tips)

हरी सब्ज़ियां खाने से पहले बरतें यह सावधानियां

  • सब्ज़ियों को बाज़ार से घर लाने के बाद पानी और नमक के घोल में डुबोकर 15 मिनट के लिए रख दें।
  • पानी में फिटकरी डालें। इस, पानी में हरी सब्ज़ियों धोएं।
  • खाना बनाते समय सब्ज़ियों को अच्छी तरह पकाएं।