
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 22, 2023 11:39 AM IST
Monsoon Diet : बारिश आते ही चारों और मौसम काफी ज्यादा सुहावना हो जाता है। इस मौसम में जहां आपको गर्मी से राहत मिलती है। वहीं, चारों ओर का मौसम भी काफी ज्यादा खुशनुमा होता है। लेकिन इस सीजन में आपको अपने खानपान को लेकर अधिक सजग होने की जरूरत होती है। अगर आप खाने के प्रति जरा सी भी लापरवाही करते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। खासतौर पर इस सीजन में बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी ज्यादा रहता है, जो आपको बीमार कर सकता है। इस सीजन में आपको कुछ हेल्दी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे आहार के बारे में-
बारिश के सीजन में आपको सीफूड्स का सेवननहीं करना ताहिए। इससे आपको सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, बरसात का सीजन मछलियों के प्रजनन का समय होता है। ऐसे में आपको जो बाजार में मछलियां मिलती हैं, वो फ्रेश नहीं होती है। इन मछलियों को फ्रोजन या प्रिजर्वेटिव्स डालकर मार्केट में बेचा जाता है। ऐसे में इस तरह की मछलियों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है।
बरसात के सीजन में पत्तेदार सब्जियों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। मुख्य रूप से इस सीजन में बंधगोभी, पालक, साग जैसी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, बरसात में इस तरह की सब्जियों में सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। इससे इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए।
बरसात के सीजन में आपको तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचने की जरूरत होती है। इस तरह की चीजों से पेट से जुड़ी परेशानी होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से दस्त और उल्टी होने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है। इसलिए बरसात में तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचें।
मानसीून सीजन में अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- छाछ, दही, पनीर जैसी चीजों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा अधिक रहता है। यह सीजन पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
मानसून में कच्ची सब्जियों का सेवन करने से बचने की जरूरत होती है। दरअसल, कच्ची सब्जियों में जर्म, बैक्टीरिया का खतरा रहता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस सीजन में कच्ची सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।
इसके अलावा आपको जंकफूड्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि बरसात में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं, ऐसी स्थिति में आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपकी स्थिति बिगड़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
जंक फूड-इस मौसम में जंक फूड से भी दूरी बना लेनी चाहिए. सड़क किनारे मिलने वाले चाट- पकौड़ियों से डेंगू मलेरिया का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.इस मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है .इसलिए फर्मेंटेड फूड जैसे इडली, डोसा, जलेबी, दही बड़ा जैसी चीज खाने से मना किया जाता है.