... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : June 24, 2019 8:29 AM IST
मंडे मॉर्निंग थोड़ी अलसाई पर भागदौड़ भरी होती है। पर मंडे की बेहतर शुरूआत के लिए आपको अपनी मंडे डाइट में ये आहार जरूर शामिल करने चाहिए।
मंडे मॉर्निंग खूब सारी दौड़ भाग लेकर आती है। वीकेंड के बाद नए दिन और नए सप्ताह की एनर्जेटिक शुरूआत के लिए आपका फिट और एक्टिव होना जरूरी है। यह डिपेंट करता है आपकी डाइट पर। तो अगर आप इस पूरे वीक फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं तो आपको अपनी मंडे डाइट पर बहुत ध्यान देना होगा। हम बता रहे हैं आपको वे आहार जिन्हें अपनी मंडे डाइट में शामिल कर आप पूरा दिन और पूरा सप्ताह एक्टिव रह सकते हैं।
एक्टिव और फिट रहने के लिए सुबह की शुरूआत मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे से करें। बादाम, पिस्ता, अंजीर, खुमानी, एवाकेडो, अलसी, अखरोट, सूरजमुखी के बीज एक्टिव और फिट रखने में सहायक होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फेटी एसिड, विटामिन ई व एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं।
चुकंदर शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। चुकंदर में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो कि ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई में काम आता है व दिमाग के सुचारू रूप से विकास में सहायक होता है। चुकंदर को सलाद, सूप व अन्य रूप में आवश्यकतानुसार खाया जा सकता है।
टमाटर आपको तेज दिमाग, स्वस्थ शरीर और आकर्षक त्वचा देने में मदद करता है। टमाटर में लायकोपिन पाया जाता है, जो कि दिमाग की कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है। टमाटर का उपयोग सब्जी, सूप व सलाद के रूप में किया जाता है।
यदि आपको अपने पेट को दुरुस्त रखना है और दिमाग को तेज करना है तो आप साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन व मिनरल्स का भंडार होते हैं। इनका उपयोग पौष्टिक रोटी, परांठा, थालीपीठ, पूरी आदि बनाने में होता है।
यह भी पढ़ें – आपको उदास तो नहीं कर रहा आपका आहार ? जानें अवसाद और आहार का नाता
विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फॉलेट व फाइटो न्यूट्रिएन्ट्स आपके दिमाग के लिए सही हैं। जो कि ब्रेन सैल के निर्माण में सहायक होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग सलाद, रायता, सूप ज्यूस, स्टफ्ड वेज परांठा, रोटी, कटलेट आदि बनाने में हो सकता है।