Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
vegetable juice for bad cholesterol: शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल। बैड यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ना शरीर के लिए गंभीर समस्याएं पैदा करता है और अगर इसे इग्नोर कर दिया जाए तो हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हमारे खून में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल (LDL in blood) का लेवल जितना ज्यादा बढ़ता है, धमनियां उतनी ही रुक जाती हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सरल भाषा में कहें तो धमनियों में रुकावट जितनी ज्यादा बढ़ती है, हार्ट अटैक का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। इतना ही नहीं मोटापे से लेकर ब्लड प्रेशर तक अन्य कई बीमारियां भी हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण शरीर में हो सकती हैं। इसलिए इन सभी बीमारियों से बचने का एकमात्र तरीका है, बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोका जाए। इस लेख में हम आपको बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के एक आसान तरीके के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं उन चार सब्जियों के बारे में जिनके जूस को मिक्स करके पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी रूप से कम करने के लिए इन सभी सब्जियों का सेवन भी सटीकता से किया जाना चाहिए। इसका जूस बनाने के लिए इन सब्जियों को बराबर मात्रा में लें और उतनी ही मात्रा में पानी लें। पांच की पांच चीजों को एक साथ मिला लें और ग्राइंडर जार में डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब सामग्री पतली हो जाए तो उसे साफ कपड़े के साथ छान लें और उसका सेवन करें। टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा नींबू और काला नमक भी डाल सकते हैं।
सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ही नहीं इन सब्जियों का मिक्स जूस पीने से सेहत को कई अलग-अलग फायदे मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, जैसे बदहजमी या कब्ज आदि तो उनके लिए यह जूस काफी फायदेमंद रहता है। साथ इस जूस मे प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल व अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो समस्थ स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।