Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bad Cholesterol Home Remedy: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और नसों को ब्लॉक कर सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे की रोटी को बनाते समय इसमें एक खास चीज को मिक्स कर सकते हैं। आइए, जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए गेहूं के आटे में क्या मिक्स करके खाएं?
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोटी बनाते समय गेहूं के आटे में ओट्स का आटा मिला सकते हैं। ओट्स को पीसकर इसका आटा तैयार किया जाता है। इस तरह से बनी रोटियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, ओट्स में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
सबसे पहले ओट्स को एक पैन में रोस्ट कर लें। फिर इसे मिक्सी में महीन पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद गेहूं के आटे में दो चम्मच ओट्स पाउडर मिक्स करके अच्छी तरह गूंथ लें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इस आटे से रोटियां बनाकर सेंक लें। नियमित रूप से इस तरह रोटी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।