
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 18, 2024 7:38 PM IST
Hot wo get rid of bad cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना मतलब सीधे आपके हार्ट पर हमला कहा जा सकता है। क्योंकि, जैसे ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है दिल से जुड़ी नसें डैमेज (damage to nerves) होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल जो नसों को अंदर से संकरी और कठोर बनाने का काम करता है, वह आपके शरीर में रक्त के संचार (blood circulation) को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। बता दें कि खराब ब्लड सर्कुलेशन शरीर मे कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ा देता है। वहीं, हार्ट पर भी इस वजह से बहुत दबाव बढ़ सकता है। दरअसल, नसों में अगर खून तेज गति से नहीं दौड़ पाता तो इससे हार्ट को खून पम्प करने में मुश्किल भी होती है और शरीर के अलग-अलग अंगों को ऑक्सीजन भी सही मात्रा में नहीं मिल पाता।
बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा देता है। इसीलिए, शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल या एलडीएल (LDL level) का स्तर कम करने के लिए सही समय पर सही प्रयास करने जरूरी हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने का एक अच्छा उपाय आपकी डाइट। अगर आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन कम करें और उन फूड्स का सेवन अधिक करें जो कोलेस्ट्रॉल कम करने की शक्ति रखती हैं तो आपके हार्ट को बीमारियों से स्वस्थ रख पाना आसान हो सकता है।
नेचुरली हेल्दी फैट्स और डाइटरी फाइबर से सम्पन्न अलसी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में कारगर माने जाते हैं। दरअसल, अलसी या फ्लैक्सीड्स में जो फाइबर पाया जाता है वह शरीर में पहुंचकर बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। इससे, बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होने लगता है। आप अलसी के बीजों का पाउडर (Flaxseeds powder) बनाकर अपनी रोटी के आटे में मिला सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में खाए जाने वाले ओट्स आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने का काम कर सकते हैं। आप गेंहू के आटे की रोटियांबनाते समय उसमें थोड़ा-सा ओटमील या ओट्स का पाउडर मिला लें। पारम्परिक तरीके से पीसा गया जौ का आटा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ओट्स मिलाने से रोटी शक्तिवर्धक भी बने जाएगी और ओट्स के कॉम्प्लेक्स कार्ब्स डाइजेस्टिव सिस्टम का काम भी आसान बनाएंगे। वहीं, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर शरीर में पहुंचते ही कोलेस्ट्रॉल को सोखने का काम करेगा।
क्या आप जानते हैं कि चने का आटा या बेसन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में छुपे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं? गेंहू के आटे की तुलना में बेसन में डाइटरी फाइबर भी ज्यादा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसीलिए, डायबिटीज के मरीजों, मोटापे के शिकार और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल वाले लोगों के लिए बेसन की रोटी बहुत लाभकारी होती है। आप अपने रोज की रोटी के आटे में बेसन मिलाकर खा सकते हैं। ये रोटिया बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती हैं।
दुकानों पर सस्ते दामों पर मिलने वाली ईसबगोल की भूसी भी आपकी बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम कर सकती है। आप गेंहू के आटे में ईसबगोल मिलाकर उसकी रोटियां बना लें और खाएं।