
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : June 9, 2025 11:26 AM IST
What To Mix In Milk For Better Sleep: स्वस्थ रहने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली में बहुत से लोग रात में नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। रात में नींद पूरी न होने के कारण न केवल मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है, बल्कि कई तरह शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है, तो आप सोने से पहले दूध में कुछ खास चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। इससे न केवल नींद जल्दी आती है, बल्कि नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रात को अच्छी नींद के लिए आप दूध में किन चीजों को मिलाकर पी सकते हैं (What To Mix In Milk For Better Sleep In Hindi)?
अगर आप रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। शहद वाला दूध पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव होता है। इससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे तनाव दूर होगा और नींद भी अच्छी आएगी। नियमित रूप से इसका सेवन करने से नींद में सुधार होगा और आप सुबह उठकर फ्रेश महसूस करेंगे।
अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है, तो आप सोने से पहले दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। दरअसल, अश्वगंधा नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है और तनाव दूर करने में मदद करता है। इससे अच्छी और गहरी नींद आती है।
रात में सोने से पहले गर्म हल्दी वाला दूध पीने से नींद की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, यह मानसिक तनाव और थकान को कम करता है। इससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।