Fruit juice for bad cholesterol: एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल का शरीर में बढ़ना एक गंभीर स्थिति है और अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए तो कई गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अगर समय रहते बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल नहीं किया जाए तो दिल को रक्त पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में हार्ट अटैक आने का खतरा एक स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में काफी ज्यादा होता है। हालांकि, सिर्फ दवाओं से ही नहीं बल्कि नेचुरल फूड्स खाकर भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है और इनमें सबसे पहले नाम फलों का आता है। डॉक्टर भी कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फल खाने और उनका जूस पीने की सलाह देते हैं। इस लेख में हम आपको 4 ऐसे खास तरह के फलों के मिक्स जूस के बारे में बताने वाले हैं, जिसका आधा गिलास सेवन करके ही समस्याएं दूर की जा सकती हैं।
जब भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने की बात आती है, तो सिट्रस फ्रूट्स का नाम सबसे पहले आता है। सिट्रस फ्रूट्स में सबसे पहले नाम संतरे का ही आता है। इसलिए अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए मिक्स जूस तैयार कर रहे हैं, तो उसमें संतरा जरूर मिलाएं।
पानी में घुलनशील फाइबर से युक्त सेब को भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने वाले सबसे बेस्ट फ्रूट्स में से एक माना जाता है। सेब में मौजूद फाइबर और अन्य खास तरह के तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के साथ दिल को भी हेल्दी रखते हैं। मिक्स फ्रूट जूस में सेब जरूर मिलाएं।
अलग-अलग प्रकार के विटामिनों और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर कीवी का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। संतरे और सेब के साथ आप कीवी को भी मिक्स फ्रूट जूस रेसिपी में शामिल कर सकते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मदद कर सकता है।
अगर आपको अंगूर पसंद हैं, जो मिक्स फ्रूट जूस में इन्हें भी जरूर शामिल करें। क्योंकि ये आपके फ्रूट जूस का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन सभी फलों को कितनी मात्रा में शामिल करना है आदि के बारे में भी जानकारी होनी जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए मिक्स फ्रूट जूस बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है और इसे दो अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है। या दो आप सभी फलों को बराबर मात्रा में मिलाकर इनका जूस निकाल सकते हैं। दूसरा तरीके के अनुसार आप इन सभी फलों का जूस अलग-अलग निकालकर इन्हें बाद में मिला सकते हैं। अगर आप रोजाना इन फलों के जूस का आधा गिलास भी पीते हैं, तो भी आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में काफी मदद मिलेगी।
इन फलों से बने मिक्स जूस का सेवन करने से सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि शरीर में मौजूद कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इन सभी फलों में अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर अलग-अलग प्रकार के फायदे पहुंचाते हैं। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए भी मिक्स फ्रूट जूस काफी फायदेमंद रहता है। साथ ही साथ मिक्स फलों का जूस पीने से स्किन, बाल और आंख भी स्वस्थ रहती है।
Follow us on