रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लें ये 1 खास चीज, जोड़ों में जमा यूरिक एसिड पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Roti For Uric Acid: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप रोटी बनाते समय आटे में इस खास चीज को मिक्स कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : January 31, 2025 1:01 PM IST

Uric Acid Remedies: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या से काफी लोग परेशान हैं। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास छोटे-छोटे क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। अगर आप शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे की रोटी को बनाते समय इसमें एक खास चीज को मिक्स कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए गेहूं के आटे में क्या मिलाकर खाएं?

यूरिक एसिड कम करने के लिए गेहूं के आटे में मिक्स करें अजवाइन

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप रोटी बनाते समय गेहूं के आटे में अजवाइन मिला सकते हैं। दरअसल, अजवाइन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के मदद मिलती है। नियमित रूप से इस तरह बनी रोटियों का सेवन करने करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

कैसे बनाएं अजवाइन की रोटी?

सबसे पहले एक कप गेहूं का आटा लें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन मिक्स करें। फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इस आटे से रोटियां बनाकर सेंक लें। नियमित रूप से इस तरह रोटी खाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई लाभ भी मिल सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।