गेहूं के आटे में इस चीज को मिलाकर खाएं रोटी, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Roti For Bad Cholesterol: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोटी बनाते समय आटे में इस खास चीज को मिक्स कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 26, 2024 8:07 AM IST

Bad Cholesterol Control Tips: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। वहीं, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, तो गेहूं आटे में एक खास चीज को मिक्स करके इसकी रोटियां बनाकर खा सकते हैं। आइए, जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए गेहूं के आटे में क्या मिलाकर खाएं?

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए गेहूं के आटे में मिक्स करें अजवाइन

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोटी बनाते समय गेहूं के आटे में अजवाइन मिला सकते हैं। दरअसल, अजवाइन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें थायमिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। नियमित रूप से इस तरह से बनी रोटियों का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, डायबिटीज और मोटापे की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है

कैसे बनाएं गेहूं के आटे और अजवाइन की रोटी?

सबसे पहले एक कप गेहूं का आटा लें। इसमें 1-2 चम्मच अजवाइन डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें पानी डालकर अच्छी तरह से आटा गूंथ लें। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इस आटे से रोटियां बनाकर सेंक लें। नियमित रूप से इस तरह से बनी हुई रोटी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई लाभ भी मिल सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source