फ्रूट खाने से जुड़ी ये 4 गलतियां जो स्वस्थ आदमी को भी बना देती हैं बीमार, इन बातों का रखें खास ध्यान

Eating habits: फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन उनसे मिलने वाले स्वास्थ्य फायदे सिर्फ तब ही मिल पाते है जब उनका सही से सेवन किया जाए। गलत तरीके से सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 8, 2024 12:00 PM IST

Habits related eating of fruits: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमें सही डाइट लेने की सलाह देते हैं और जब भी सही डाइट का नाम आता है तो उसमें फल आदि को शामिल करने की सलाह दी जाती है। फल हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि वे डाइट का वह हिस्सा हैं जो खूब मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यह बात सच है कि हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन करना जरूरी होता है, लेकिन यह बहुत ही कम लोग जान पाते हैं कि हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन भी सही तरीके से करना जरूरी है। फल खाते समय भी हम कुछ गलतियां कर सकते हैं, जो हमें बाद में बीमार कर सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि कोई भी हेल्दी चीज अगर आप गलत तरीके से खाते हैं या कोई गलती करते हैं, तो उससे आपका स्वास्थ्य खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे अगर आप फल खाते समय भी कुछ गलतियां करते हैं, तो ऐसे में फल खाने का फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं फल खाते समय कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए।

1. गलत समय पर फल खाना

फल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन अगर उन्हें गलत समय पर फलों का सेवन करते हैं तो उसके कारण कई बार आपका स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है। उदाहरण के लिए कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनका सेवन शाम के समय नहीं करना चाहिए जैसे केला, सेवन व अमरूद आदि और कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनका सुबह के समय सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है जैसे सिट्रस फ्रूट आदि।

2. गलत चीज के साथ फल खाना

हेल्दी चीजों का सेवन अगर आप अनहेल्दी चीजों का साथ करते हैं, तो वे भी आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उदाहरण के लिए कुछ फल ऐसे हैं जिनका सेवन दूध के साथ नहीं किया जाना चाहिए। वहीं चाय समेत कई ऐसे खाने-पीने की हैं, जिनका चाय के साथ सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

3. फल खाने के बाद की जाने वाली गलती

फल खाते समय ही नहीं बल्कि फल खाने के बाद भी कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण आपका पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग फल आदि खाने के बाद चाय या दूध पी लेते हैं, जिसके कारण उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। फल खाने के बाद कम से कम दो घंटे तक चाय या दूध आदि का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

4. छिलके समेत फल खाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ फलों का सेवन छिलके समेत ही किया जाना चाहिए। छिलके समेत फलों का सेवन करना अच्छा रहता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका छिलके समेत नहीं किया जाना चाहिए। यहां तक कि जिन लोगों को पेट अक्सर खराब रहता है, उन्हें सेब, चीकू व किवी जैसे फलों का सेवन भी छिलके समेत नहीं किया जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source