
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 27, 2021 8:01 PM IST
Harnaaz Sandhu Diet: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का फेवरेट है 'मक्के की रोटी और सरसों का साग', जानें उनका डाइट सीक्रेट्स
Harnaaz Sandhu Diet Secrets in Hindi: इस वर्ष मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है इंडियन मॉडल हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने। आज से 21 वर्ष पहले एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम दर्ज किया था। 21 वर्षों के बाद हरनाज संधू (Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu) ने जब यह खिताब जीता, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हरनाज ने 80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए यह इतिहास रचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब हरनाज (Harnaaz Sandhu) अपने होमटाउन चंडीगढ़ वापस आएंगी, तो सबसे पहले अपना फेवरेट फूड खाना पसंद करेंगी। इसके लिए उनकी मां रविंदर संधू (Ravinder Sandhu) अपनी बेटी हरनाज का पसंदीदा फूड 'मक्के की रोटी (makki ki roti) और सरसों का साग' (sarson ka saag) तैयार रखेंगी। हरनाज संधू ने दो दशक बाद देश के लिए मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2021) का ताज हासिल किया है, जिसके बाद पूरा देश, खासतौर से पंजाब और चंडीगढ़ के लोग उनका स्वागत करने को बेताब हैं। हरनाज जितनी खूबसूरत और फिट हैं, उतना ही उन्हें खाने का भी बेहद शौक है, लेकिन वे ऑयली, स्पाइसी की जगह हेल्दी खाना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं हरनाज संधू को क्या-क्या पसंद है खाने में और उनका डाइट सीक्रेट्स क्या है (Miss Universe Harnaaz Sandhu Diet Secrets).....
View this post on Instagram
हरनाज की मां रविंदर संधू ने मोहाली में अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मैं व्यक्त नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। वह हमेशा बहुत सक्रिय और दृढ़निश्चयी रही है। रविंदर पेशे से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरनाज को मक्के की रोटी और सरसों का साग (Favorite Food of Harnaaz Sandhu) बहुत पसंद है। जब वह घर आएगी, तो मैं इसके साथ ही उसे ट्रीट करना पसंद करूंगी। इससे कैलोरी भी नहीं बढ़ती है।
उन्होंने आने वाली 'यारा दिया पू बरन' और 'बाई जी कुट्टंगे' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। कम उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली हरनाज इससे पहले मिस चंडीगढ़ और मिस पंजाब का खिताब भी जीत चुकी हैं। संधू के पिता के 17 भाई हैं और हरनाज इतने बड़े परिवार में एकमात्र महिला संतान हैं। हरनाज का शौक गाना, खाना बनाना, थिएटर और घुड़सवारी करना है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, हरनाज को खाना खाने का बहुत ज्यादा शौक है। उनके पेरेंट्स भी उन्हें फूडी बुलाते हैं। खाना बनाना भी उनका पसंदीदा हॉबी है। चूंकि, पंजाबी लोग बटर, पराठा, घी अधिक खाने का शौक रखते हैं, लेकिन मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ऑयली फूड्स से दूरी ही बनाकर रहती हैं। वे ज्यादा फल और सलाद खाती हैं। आइसक्रीम भी खूब चाव से खाना पसंद करती हैं।