पुदीना खाएं और बढ़ाएं इम्यूनिटी

जानें क्यों आयुर्वेद में पुदीना खाने की सलाह दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 8, 2018 12:52 PM IST

पुदीने की हरी ताज़ी पत्तियां अपनी खुश्बू से हमारे ड्रिंक्स, शर्बत और चटनी को बेमिसाल फ्लेवर देती हैं। साथ ही चिकित्सा के हिसाब से भी यह काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद के मुताबिक पुदीना पेट की समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है और इसीलिए भारतीय रसोइयों में इसे काफी अहमियत दी जाती है। चलिए जानते पुदीना खाने से किस तरह हमारी सेहत को पहुंचते हैं फायदे-

  1. पिम्पल करता है खत्म- मिंट या पुदीने की पत्तियोंम में एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। त्वचा पर निकलनेवाले दानों और मुहांसों आदि जैसी परेशानियों में यह काफी कारगर साबित होते हैं। आप पुदीने की पत्तियों का रस स्किन टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके एंटी-ऑक्सिडेंट गुण आपकी मुरझाई त्वचा को एक नयी रौनक देते हैं।
  2. मॉर्निंग सिकनेस से राहत- मॉर्निग सिकनेस एक ऐसी समस्या है जो गर्भवती महिलाओं को बहुत परेशान करती है। मॉर्निंग सिकनेस से राहत पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियां चबा सकती हैं। पुदीने की खुश्बू और स्वाद आपको मतली से आराम दिलाता है। साथ ही नैचुरल होने के कारण पुदीने के कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं होते।
  3. दर्द और सूजन से राहत- पुदीना अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण दर्द से राहत दिलात है। इसमें मैजूद पोटैशियम वॉटर रिटेंशन रोककर सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका कूलिंग इफेक्ट जलन से भी राहत दिलाता है।
  4. बेहतर इम्यूनिटी- प्रदूषण और अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण हम सब अक्सर एलर्जी, सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी परेशानियों की चपेट में आ जाते हैं। इसकी वजह है हमारी कमज़ोर रोग-प्रतिरोधक शक्ति। अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो पुदीने का सेवन करें। पुदीने में विटामिन सी, डी,ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी-कॉमप्लेक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाते हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source