... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 14, 2019 2:45 PM IST
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग हर रोज चाय पीते हैं, उनका दिमाग चाय न पीने वालों की तुलना में ज्यादा व्यवस्थित होता है। © Shutterstock.
अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो चाय पीने के लिए आपको एक और बहाना मिल गया है। हाल ही में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में हुए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि जो लोग चाय पीते हैं उनका दिमाग (Tea for brain health) बढ़ती उम्र में भी बेहतर ढंग से काम कर पाता है (Tea for brain health)। वे चाय न पीने वालों की तुलना में ज्यादा बेहतर संज्ञानात्मक कौशल रखते हैं। इसके लिए ज्यादा उम्र के 36 लोगों की न्यूरोइमेजिंग के डाटा का अध्ययन किया गया।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) में इस पर विस्तार से शोध किया गया। शोध के टीम लीडर और यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक फेंग लेई कहते हैं, “हमारे परिणाम मस्तिष्क के ढांचे पर चाय पीने से पड़ने वाले पॉजीटिव इफैक्ट की पहली बार पुष्टि करते हैं। इनसे यह पता चलता है कि जो लोग हर रोज चाय पीते हैं उनका दिमागी तंत्र बढ़ती उम्र के बावजूद बेहतर तरीके से काम कर पाता है।”
इससे पहले भी चाय पीने का असर जानने के लिए कई शोध किए जा चुके हैं। इनमें पाया गया कि चाय पीना मनुष्य की सेहत के लिए लाभकारी है। इससे मूड बेहतर होता है। साथ ही ह्रदय एवं नसों संबंधी बीमारी से भी चाय रक्षा करती है। यह अध्ययन 2015 से लेकर 2018 के बीच 60 साल और उससे अधिक उम्र वाले 36 बुजुर्गों पर किया गया। अध्ययन में उनकी सेहत, लाइफस्टाइल और साइकोलॉजी से संबंधित आंकड़े जुटाए गए।
“एजिंग” पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया कि जो लोग सप्ताह में कम से कम चार बार किसी भी तरह की चाय पीते हैं, उनका दिमाग चाय न पीने वालों की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाता है। संज्ञानात्मक प्रदर्शन और न्यूरोईमेजिंग से आए परिणामों के आकलन के आधार पर यह दावा किया जा रहा है।
हेल्दी स्नैक्स है भुना हुआ चना, जानें इसके सेहत लाभ
हर रोज कितने अनाज खाते हैं आप ? जानिए एक से ज्यादा अनाज खाने के फायदे और तरीका