
Also Read
Millets eating health benefits: हेल्दी डाइट की अहमियत दुनियाभर में समझी जा रही है और लोग धीरे-धीरे अपने खान-पान की आदतें बेहतर बना रहे हैं। सब्जियों, फलों, हर्ब्स और प्लांट बेस्ड प्रोटीन जैसे ऑप्शन चुन रहे हैं। ऐसा ही एक एक हेल्दी पर्याय है मिलेट्स जिसके सेवन को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि यूनाइटेड नेशन्स ( United Nations General Assembly ) द्वारा साल 2023 को वर्ल्ड मिलेट्स ईयर (the International Year of Millets) के तौर पर मनाया जा रहा है। मिलेट्स को श्री अन्न भी कहा जाता है और भारत के पारम्परिक भोजन में कई प्रकार के मिलेट्स हमेशा से शामिल किए जाते रहे हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी मिलेट्स को अपने दैनिक खानपान में शामिल करने की सलाह देते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मिलेट्स से जुड़ा एक गाना भी लिखा है जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। मिलेट्स पर आधारित यह गाना ग्रैमी अवॉर्ड्स (Millet song at Grammy awards) के लिए भी चुना गया है। इस गीत में ऋषि अन्न के अलावा रागी और बाजरी जैसे अनाजों के बारे में भी बताया गया है जो इंडियन मिलेट्स में प्रमुख नाम हैं।
हमारे खान-पान में जो अनाज शामिल किए जाते हैं उन्हें आमतौर पर 2 वर्गो में बांटा गया है, पतला अनाज और मोटा अनाज। पतले अनाज में गेंहूं जैसी चीजें शामिल हैं जबकि, मोटे अनाज जिन्हें मिलेट्स कहा जाता है उनमें जौ, चना, बाजरा, कोदो, कुटकी और रागी जैसी चीजें शामिल होती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्वार और मक्का जैसे अनाजों का सेवन करने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। वहीं, ये हाई बीपी और हाई ब्लड शुगर लेवल जैसी कॉमन बीमारियों को कंट्रोल रखने में भी मदद होती है। आइए जानें मिलेट्स खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
मोटे अनाज या मिलेट्स खाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाता है। जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसके साथ ही मिलेट्स को डाइट में शामिल करने से आपके स्वास्थ्य को इस तरह के फायदे मिल सकते हैं-