... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 21, 2018 5:30 PM IST
मिलावटी दूध है जहरीला। © Shutterstock
दूध सेहत के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। सभी को दूध पीने की सलाह डॉक्टर से लेकर डायट एक्सपर्ट्स देते रहते हैं। लेकिन भारत में दूध पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने एडवाइजरी में बताया है। एडवाइजरी में डब्लूएचओ ने बताया कि भारत में मिलने वाला दूध मिलावटी है। WHO ने यह भी कहा है कि भारत में मिलने वाले दूध में जो मिलावट है उसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा है। इस बात की तस्दीक के लिए FSSAI ने भी हां में हां मिलाते हुए कहा है कि भारत में मिलने वाला ज्यादातर दूध मिलावटी है। भारत में जो भी दूध बिकता है ज्यादातर तय मानकों से मेल नहीं खाता है।
क्या कहता है FSSAI
FSSAI का भी मानना है कि देश में बिकने वाला 68.7 फीसदी दूध और दूध से बना प्रोडक्ट मिलावटी है। यह फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की ओर से तय मानकों से कहीं भी मेल नहीं खाता है। यह जानकारी एनीमल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने दी।
ये भी पढ़ेंः कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर हो सकता है ओमेगा 3 फैटी एसिड।
खपत से 68% कम होता है उत्पादन
साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के एक बयान का हवाला देते हुए अहलूवालिया ने कहा कि मिलावट वाले करीब 89 फीसदी प्रोडक्ट में एक या दो तरह की मिलावट होती है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2018 देश में दूध का कुल उत्पादन 14.68 करोड़ लीटर रोजाना रिकॉर्ड किया गया, जबकि देश में दूध की प्रति व्यक्ति खपत 480 ग्राम प्रति दिन ठहरती है। सीधे तौर पर यह गैप करीब 68 फीसदी का ठहरता है।
उत्तरी राज्यों में मिलावट के ज्यादा मामले
अहलूवालिया के मुताबिक, दक्षिणी राज्यों के मुकाबले उत्तरी राज्यों में दूध में मिलावट के ज्यादा मामले सामने आए हैं। दूध में मिलावट को लेकर कुछ साल पहे देश में एक सर्वे हुआ था। इसमें पाया गया कि दूध को पैक करते वक्त सफाई और स्वच्छता दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः एंडोमेट्रियल कैंसर के 6 संकेत जो महिलाओं को जरूर जानना चाहिए।
दूध में डिटर्जेंट की मिलावट
दूध में डिटर्जेंट की सीधे तौर पर मिलावट पाई गई है। अहलूवालिया के मुताबिक, यह मिलावट सीधे तौर पर लोगों की सेहत के लिए खतरा है। इसके चलते उपभोक्ताओं के शारीरिक अंग काम करना बंद कर सकते हैं।
2025 तक 87 फीसदी आबादी को हो जाएगा कैंसर
विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने दूध में मिलावट के खिलाफ हाल में भारत सरकार के लिए एडवायजरी जारी की थी। इसमें कहा गया कि अगर दूध औ दूध से बने प्रोडक्ट में मिलावट पर लगाम नहीं लगाई गई तो देश की करीब 87 फीसदी आबादी 2025 तक कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी का शिकार हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः “लिवर सिरोसिस” क्यों है कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक।