Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज से परेशान लोग बार-बार टॉयलेट जाकर परेशान, रात को दूध के साथ खाएं ये खास चीज सुबह उठते ही होगा पेट साफ

Constipation remedies: कब्ज से परेशान लोग जो बार-बार दवाएं लेकर थक चुके हैं, उनके लिए इस लेख में हम दूध के एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

कब्ज से परेशान लोग बार-बार टॉयलेट जाकर परेशान, रात को दूध के साथ खाएं ये खास चीज सुबह उठते ही होगा पेट साफ

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 7, 2024 3:35 PM IST

Milk remedies for constipation: कब्ज आजकल एक बड़ी संख्या में लोगों में देखी जाती है और आज के समय में यह काफी सामान्य समस्या बनती जा रही है। बार-बार कब्ज होने के कारण लोगों ने इस समस्या को अब गंभीरता से लेना भी बंद कर दिया है, जबकि ऐसा करना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है। कब्ज से निपटने के लिए लोग अक्सर बार-बार दवाएं लेने लग जाते हैं, जिनके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज ज्यादातर मामलों में लाइफस्टाइल व डाइट से जुड़ी समस्या है और इसलिए इसका जड़ से इलाज भी इन्हीं तरीकों से किया जा सकता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और बार-बार दवाएं लेकर थक चुके हैं, तो इस लेख में हम आपको दूध के एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं। यह नुस्खा कब्ज का जड़ से इलाज करेगा, जिसके बाद आपको बार-बार दवाएं लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं कब्ज का जड़ से खात्मा करने वाले इस देसी नुस्खे के बारे में।

दूध में मिलाएं ये खास चीज

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध का सेवन करने बेहद फायदेमंद रहता है, क्योंकि यह शरीर में जाकर एक लैक्सेटिव की तरह काम करता है। लेकिन कब्ज से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए इसे और ज्यादा प्रभावी बनाना जरूरी होता है। इसलिए दूध के साथ शहद मिलाया जा सकता है। दूध और शहद का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है।

सेवन का सही समय

वैसे तो दूध और शहद का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं और जल्द से जल्द कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए रात को सोने से पहले शहद और दूध का सेवन करना फायदेमंद रहता है। रात को इसका सेवन करने पर यह रात भर आपके शरीर में काम करता है और सुबह पेट साफ करने में आसानी रहती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

डॉक्टर से जांच जरूरी

हालांकि कब्ज से निपटने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है और वह उसके अंदरूनी कारण। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी किसी अंदरूनी कारण से कब्ज हुई है, तो इसका इलाज सामान्य घरेलू नुस्खों से नहीं किया जा सकता है और इसे डॉक्टर द्वारा जांच करके इलाज करने की आवश्यकता होती है। इसलिए अगर आपको कुछ दिनों से दवाएं या किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने के बावजूद भी कब्ज रहती है, तो इसकी जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए।