... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 5, 2020 5:23 PM IST
क्या गर्म दूध में शहद डालने से बन जाता है जहर? जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें
Honey and Milk : दूध सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बारे में आपको अच्छी तरह से पता होगा। दूध और हल्दी एक साथ मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे भी होते हैं। इसके अलावा कुछ लोग दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दूध और शहद (Honey and Milk) दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा होता है।
शहद में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-माइक्रोबायल के गुण पाए जाते हैं। वहीं, दूध प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है। ये दोनों प्रकृति खनिज तत्वों से भरपूर है। कुछ लोगों का मानना होता है गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ (Honey and Milk) महत्वपूर्ण बातें-
बहुत से लोगों का मानना है कि गर्म दूध में शहद मिलाने से यह विषाक्त हो जाता है। हालांकि, यह कहना पूरी तरह सही नहीं है। समस्या शहद को गर्म करने से है। चीनी के साथ अगर आप कुछ भी गर्म करते हैं, तो यह 5-हाइड्रोक्सीमेथाइलफ्यूरफुल या एचएमएफ नामक रसायन निकालती है, जो कृति में कार्सिनोजेनिक यानी की कैंसरकारी होता है।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के एक अध्ययन के मुताबिक, गर्म शहद(> 140 ° C) और घी को जब एक साथ मिलाया जाता है, तो वह HMF का उत्पादन होता है, जो एक जहर के समान कार्य करता है। जब हम दूध को गर्म करते समय उसमें शहद डालते हैं, तो दूध का तापमान 140 डिग्री के आसपास होता है। इसलिए बेहतर है कि दूध को गर्म करते समय उसमें शहद ना डालें। बल्कि 10 मिनट तक दूध को ठंडा होने के बाद उसमें शहद मिलाएं।
आयुर्वेद के अनुसार, दूध और शहद को एक साथ मिलाकर पीने से काफी फायदे होते हैं। इसका इस्तेमाल काफी सालों से किया जा रहा है। दूध में शहद मिलाकर पीने से ना सिर्फ मन शांत होता है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। अगर आप दूध में चीनी के बदले शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
दूध और शहद का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। साथ ही यह पोटेशियम से भी भरपूर होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है।
सांस से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति को एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। यह उनके लिए बहुत ही प्रभावी है। गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से श्वसन से संबंधी परेशानी ठीक होती है। क्योंकि ये गर्म पेय रास्ते में आने वाले जीवाणुओं को मारने में हमारी मदद करता है। गले की खराश से पीड़ित लोगों को गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए।