
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 8, 2023 9:44 AM IST
Fenugreek leaves health benefits in winter: ठंड के दिनों में हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का होना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ठंड के दिनों में लोग ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं। सिर्फ बच्चे व वृद्ध लोग ही नहीं बल्कि वयस्क व स्वास्थ्य की दृष्टि से हेल्दी व्यक्ति भी ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मौसम में बीमारियां होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, बदलते मौसम में के साथ अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ सुधार करके बीमार पड़ने से बचा जा सकता है। सर्दियों के मौसम में लोग हरी मेथी खाना काफी पसंद करते हैं और आटे के साथ इसे मिलाकर भी सेवन किया जाता है। आटे के साथ मेथी मिलाकर इसकी रोटियां न सिर्फ टेस्टी बनती हैं, साथ ही इससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। ठंड का मौसम आ रहा है और इस लेख में हम आपको बताएंगे सर्दियों के मौसम में मेथी की रोटी खाने से सेहत को कौन से बड़े फायदे मिल सकते हैं। (Methi ki missi roti khane ke fayde)
सर्दियों में मेथी की रोटी खाना आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। मेथी के पत्तों में विटामन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मेटाबॉलिज्म को तेज करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। यदि आपका बोन मेटाबॉलिज्म ठीक से काम कर रहा है, तो इसमें हड्डियों को पुराने ऊतक निकलते रहते हैं और नए ऊतक बनते रहते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।
मोटापे से परेशान लोगों के लिए सर्दियों में मेथी की रोटियां काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। मेथी के पत्तों में कई तरह के खास एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही में मेथी के पत्तों में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है, जो मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है।
सर्दियों के दिनों में कई लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और आमतौर पर सही डाइट न लेने के कारण ही होता है। लेकिन रोजाना नाश्ते में मेथी की मिस्सी रोटी का सेवन करना आपके पाचन को तेजी से सुधार सकता है, जिससे डाइजेशन से जुड़े कई रोग अपने आप ठीक हो जाते हैं।
बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी मेथी की मिस्सी रोटी का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मेथी के पत्तों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले एक नहीं बल्कि कई गुण पाए जाते हैं और इसलिए इसकी रोटी का सेवन करना डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद कर सकता है।
यदि आप भी कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में मेथी की रोटियां शामिल कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है मेथी में डाइजेशन व मेटाबॉलिज्म दोनों को हेल्दी रखने वाले गुण पाए जाते हैं, साथ ही मेथी में मौजूद पोषक तत्व आंतो को भी हेल्दी रखते हैं, जिससे कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।