
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 4, 2023 12:45 PM IST
Can methi dana reduce uric acid : आधुनिक समय में लोग कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं, जिसमें यूरिक एसिड की परेशानी भी शामिल है। ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। बता दें कि यूरिक एसिड शरीर का एक सामान्य अपशिष्ट उत्पादन है। यह हमारे शरीर में तब बनता है, जब प्यूरीन नामक रसायन टूटने लगता है। प्यूरीन शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। यह कई तरह के खाद्य पदार्थों में भी पाए जाते हैं। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों ( Which seeds reduce uric acid levels? ) का सहारा ले सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में मेथी शामिल है। मेथी में मौजूग गुण गठिया का इलाज करने में प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से मेथी का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल ( methi for uric acid ) सकती है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं यूरिक एसिड की परेशानी में कैसे करें मेथी के बीजों का सेवन?
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके पानी को आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं। पहला तरीके में आप 1 चम्मच मेथी को 1 गिलास पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। दूसरी विधि में मेथी के बीजों को पानी में रातभर के लिए भिगो दें और फिर सुबह उठकर इसका सेवन करें। कुछ दिनों तक इसके पानी का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं। अंकुरित मेथी के सेवन से आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं। इसके लिए 1 से 2 चम्मच मेथी को भिगोकर इसे सूती कपड़े में लपेट लें और 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि कपड़े में नमी बरकरार रहे, ताकि मेथी के दाने अंकुरित हो सकें। इसके बाद इसका सेवन खाली पेट करें। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
यूरिक एसिड की परेशानी को कम करने के लिए आप मेथी के दानों को भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए मेथी के दानों को पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इससे पानी को अलग करें और मेथी के दानों को चबा-चबाकर खाएं। आप इसके साथ पानी भी पी सकते हैं। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
यूरिक एसिड की परेशानी को कम करने के लिए मेथी कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।