
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 23, 2018 2:40 PM IST
10 ग्राम मेथी दाने को गर्म पानी पीने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। © Shutterstock
मेथी दाना तो आपके किचन में होगा ही। क्या आप जानते हैं कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना लाभदायक होता है? खासकर, जब आप इसे पानी में डालकर पीते हैं, तो यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक अनुमान के अनुसार, दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष डायबिटीज के कारण करीब 16 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इतना ही नहीं, डब्लूएचओ का यह भी दावा है कि 2030 तक डायबिटीज दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन जाएगी। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। यदि इसका इलाज नहीं किया जाए तो ये आपके दिल, ब्लड वेसल्स, आंख और किडनी को हानी पहुंचा सकता है। अधिक खाने से पेट हो गया है भारी, इन 5 तरीकों से करें समस्या को दूर
यदि आपको डायबिटीज है, तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में जरूर रखें। साथ ही अपने खान-पान के प्रति अधिक सतर्क और सावधान रहें। डायट में अधिक फाइबर वाले फूड, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन का बैलेंस मिक्स हो। आपकी अपनी ही रसोई में कई ऐसे मसाले और हर्ब्स मौजूद हैं, जो डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। मेथी दाना उन्हीं में से एक है। यह बढ़े हुए शुगर लेवल को नीचे लाने में मदद करता है। सर्दियों में सेहत का रखना है ख्याल, तो अभी से डायट में शामिल करें ये फल-सब्जियां
मेथी दाने से करें शुगर कंट्रोल
- इंटरनेशनल जर्नल फॉर विटामिन एंड न्यूट्रिशन रिसर्च में छपे एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन 10 ग्राम मेथी दाने को गर्म पानी पीने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। मेथी दाने का पानी इतना हेल्दी होता है कि इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके साथ ही यह शरीर द्वारा शुगर के इस्तेमाल को भी बेहतर करता है। पिएं ब्लू टी, होंगे सेहत को कई फायदे
- मेथी दाना का पानी बनाना बहुत ही आसान है। एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को रात को एक गिलास में पानी डालकर भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पिएं।
- इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियत्रित रहता है और डायबिटीज से बचाव होता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। मेथी में मौजूद गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर, खून में शुगर के अवशोषण को कम करता है।