Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेटाबॉलिज्‍म है कमजोर, तो डायट में शामिल करें ये आहार

मेटाबॉलिक के स्तर में सुधार होने पर शरीर को ऑक्सिजन के साथ उर्जा भी मिलती है।

मेटाबॉलिज्‍म है कमजोर, तो डायट में शामिल करें ये आहार
मेटाबॉलिक के स्तर में सुधार होने पर शरीर को ऑक्सिजन के साथ उर्जा भी मिलती है।© Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : October 17, 2018 12:13 PM IST

कुछ लोगों को कम खाने के बाद भी पेट भरा होने, बदहजमी और अन्‍य समस्‍याएं हो जाती हैं। ऐसा मेटाबॉलिज्‍म के कमजोर होने पर होता है। मेटाबॉलिज्म एक जटिल जैव रासायनिक प्रक्रिया है। मेटाबॉलिक दर उम्र, ऊंचाई, वजन और गतिविधि स्तर पर आधारित है। इससे यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि आपका शरीर कैलोरी कितना उपभोग कर सकता है। यह कैलोरी को कम करने में मदद करता है। मेटाबॉलिक के स्तर में सुधार होने पर शरीर को ऑक्सिजन के साथ उर्जा भी मिलती है।

चुकंदर

विटामिन बी3, विटामिन बी6 और सी का एक समृद्ध स्रोत चुकंदर आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके अंदर कैंसर से लड़ने वाले गुण हैं। यह महत्वपूर्ण खनिजों का एक अच्छा स्रोत है तथा यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

Also Read

More News

यह भी पढ़ेें -विशेष अवसरों पर करते हैं हवन, तो जान लें इसके फायदे

अदरक

अदरक शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार लाता है। इसके सेवन न केवल पाचन शक्ति मजबूत होती है बल्कि शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक मितली की समस्या को ठीक करता है और गले में दर्द से छुटकारा दिलाता है।

हरी सब्जियां है जरूरी

यदि मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार लाना है तो आप ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं। ब्रोकोली और पालक जैसे ताजी सब्जियां, खनिजों, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती हैं। इससे शरीर को उर्जा मिलती है। साथ ही, आपके बॉडी से विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है।

यह भी पढ़ें - करनी है मुंह की पूरी सफाई,  तो टूथब्रश की जगह इस्‍तेमाल करें यह चीज

प्याज

प्याज लिवर के लिए उत्कृष्ट हैं। यह सल्फर आधारित अमीनो एसिड का एक समृद्ध स्रोत है। कच्चे प्याज शरीर को ग्लूटाथियोन की आपूर्ति करते हैं। प्याज एक एंटी-क्लोडिंग एजेंट है जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करता है। इसके फायदों को देखकर अधिकांश लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं।

मेटाबॉलिज्म के लिए विटामिन डी

विटामिन डी की कमी आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके अलावा मछली, अंडे, टोफू, सोया दूध और मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करके विटामिन डी को हासिल कर सकते हैं।

दूध और दही

दूध कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है और हाल ही के कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित कैल्शियम का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। दही प्रोबायोटिक्स में समृद्ध होने की वजह से जाना जाता है। प्रोबायोटिक्स वे अनुकूल बैक्टीरिया हैं जो पाचन में मदद करता है और आपको शांत रखता है।

ग्रीन टी

अमेरिकी जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित किया एक अध्ययन के मुताबिक कैफीन और ग्रीन टी कैलोरी को बर्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट जैसे पॉलीफेनोल में समृद्ध होती है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और वजन घटाने में सहायक भी होती है। उधर कैफीन सुस्ती को भगाने का काम करते हैं।

मछली

मछली ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ भरपूर है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को काफी बढ़ा सकता है। मछली का तेल आपके शरीर में वसा को जलाने वाले एंजाइमों के स्तर को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें – जानें क्‍या है जूस क्लिंज, कैसे करता है सेहत पर असर

अनार

अनार मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। यह फल एंटीऑक्सीनिन में समृद्ध है और एक एंटीऑक्सीडेंट, सूजन, मधुमेह और हृदय रोगों के खिलाफ शरीर की रक्षा करता है।

सेब

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मेटाबॉलिज्म में वृद्धि करने के लिए सेब सबसे प्रभावी डिटॉक्स पदार्थों में से एक है। सेब पोषक तत्वों में समृद्ध होते हैं और इसमें पेक्टिन होते हैं। यह एक घुलनशील फाइबर है जो शरीर से विषैले पदार्थ को साफ करता है।

About the Author

... Read More