Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब पुरुषों की उम्र 50 से अधिक (Men's Diet After 50) हो जाती है तो उनका मेटाबॉलिज्म (Metabolism) कमजोर हो जाता है और उन्हें बहुत सारी बीमारियां जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर बढ़ जाना आदि होने की सम्भावना अधिक हो जाती है। असल में बढ़ती उम्र के साथ कैलोरी की खपत कम होती है। अतः उन्हें हेल्दी रहने के लिए अपने खान पान का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। जिससे वे स्वस्थ रह पाएं। तो जानते हैं वे फास्ट फूड जिनके सेवन से आप स्वस्थ रह सकते हैं।
फैटी फिश जैसे साल्मन आदि में ओमेगा 3 व फैटी एसिड्स होते हैं। जो आप के शरीर से इन्फ्लेमेशन कम करने में सहायक माने जाते हैं। यह आप के शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करते हैं व अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं। अतः इनको अपनी डाइट में अवश्य शामिल कर लेना चाहिए।
जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। अंडे प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं। जिनके सेवन से मांसपेशियां पहले जैसे ही कार्य करती हैं। अतः प्रोटीन व मसल्स के लिए पुरूषों को अंडे भी अवश्य खाने चाहिए।
यह फल हृदय के लिए हेल्दी रहने वाले फैट्स से भरपूर होता है। यह आप के कोलेस्ट्रॉल लेवल कम व नियंत्रित रखने में सहायक होता है। यह आप को हृदय रोगों से भी बचाता है और आप के हृदय को स्वस्थ रखता है। यह इन्फ्लेमेशन और वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है।
जामुन में बहुत सारा फाइबर होता है और यह दिमाग के लिए भी सेहतमंद व वजन कम करने में भी सहायक मानी जाती हैं। इसमें एंटी-आक्सिडेंट गुण होते हैं इसलिए यह रेडिकल्स के साथ लड़ने में भी सहायक होती हैं। आप इन्हें सलाद के रूप में खा सकते हैं। यह आपको ब्रेस्ट कैंसर व स्किन रोग होने से भी बचा सकती हैं। अतः आप इसे जरूर अपनी डाइट में शामिल करें।
चुकंदर नाइट्रेट से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखते हैं और आपके हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। इसमें पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। जिससे आपके शरीर से अतिरिक्त नमक बाहर निकल जाता है व आप का बीपी भी सामान्य रहता है।