
Also Read
A good amount and variety of fruits, veggies and complex grains are also a part of the program to provide essential nutrients.
एक स्वस्थ आहार वह है जो आपके शरीर को सेहतमंद रखता है जिसमें तमाम माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और जल शामिल हैं। खासकर पुरुषों के लिए कुछ ऐसे पोषक तत्व है जिनका उनकी डाइट में होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के नाम और उनके फायदे बता रहे हैं जो अक्सर पुरुषों के आहार से गायब रहते हैं। जिसका लंबे समय तक उनको खामियाजा भुगतना पड़ता है। पुरुषों की डाइट में 5 कौन से ऐसे पोषक तत्व हैं जिन्हें अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, आइए जानते हैं।
विटामिन डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो धमनियों में सूजन को कम करता है। और हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है। यह सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए जरूरी है। विटामिन डी को प्राकृतिक रूप से प्राप्त करने के लिए हमें सुबह की सूर्य की किरण की जरूरत होती है। कुछ खाद्य पदार्थ है जो विटामिन डी के समृद्ध स्रोत है जैसे सालमन मछली, मांस, अंडे, मशरूम और डेयरी उत्पाद आदि।
मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो हमारे शरीर में 300 से अधिक प्रक्रिया में शामिल होता है। मैग्नीशियम की कमी हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकते हैं। विभिन्न अध्ययनों के मुताबिक अधिकांश पुरुष रोजाना की जरूरतों का 80% मैग्नीशियम ही उपभोग करता है। मिशन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में नेवी बीन्स और अन्य खाद पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।
पुरुषों के लिए विटामिन B12 बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन B12 की कमी से व्यक्ति को न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती है। विटामिन B12 के अच्छे स्रोतों में मांस, चिकन, अंडा, मछली, पनीर, दही और दूध आदि है। अगर आप के शरीर में विटामिन B12 की कमी है तो आप अपने चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं।
पोटेशियम एक आवश्यक खनिज है जो कोशिकाओं को ऊर्जा के लिए ग्लूकोस का उपयोग करने में मदद करता है। पोटेशियम हमारे खून में सोडियम को कम करने का काम करता है। मगर बहुत से पुरुष पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में पुरुषों को पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। एवोकाडो आलू और केले पोटेशियम के समृद्ध स्रोत हैं।
आयोडीन की जरूरत सिर्फ महिलाओं को ही नहीं होती है बल्कि पुरुषों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है। आयोडीन थायराइड ग्रंथियों को T3 और T4 का उत्पादन करने के लिए जरूरी होता है। शरीर में आयोडीन की कमी से वजन का बढ़ना और आपको हर समय थका हुआ महसूस करा सकता है। अंडे, दूध और दही आयोडीन के अच्छे स्रोत हैं।