महिलाओं के लिए बेस्‍ट है मेडिटेरेनियन डाइट, जानें इसके फायदे

तीस के बाद ज्‍यादातर महिलाओं में बोन हेल्‍थ संबंधी समस्‍याएं आने लगती हैं। खासतौर से पोस्‍ट मीनोपॉज की स्थिति में वे कई शारीरिक और मानसिक समस्‍याओं से घिर जाती हैं। इसलिए आहार विशेषज्ञ उन्‍हें मेडिटेरेनियन डाइट की सलाह देते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 14, 2019 12:57 PM IST

क्‍या आपने मेडिटेरेनियन डाइट (Mediterranean diet for women) के बारे में सुना है? जी जहां मेडिटेरेनियन देशों यानी भूमध्‍य सागर के आसपास के देशों में प्रचलित खानपान को मेडिटेरेनियन डाइट कहा जाता है। विभिन्‍न शोधों से यह बात साबित हुई है कि यह बोन हेल्‍थ और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहतर डाइट है। इसलिए आहार विशेषज्ञ इसे महिलाओं के लिए बेस्‍ट इाइट (Mediterranean diet for women) मानते हैं और इसके सेवन की सलाह देते हैं।

क्‍या कहते हैं शोध

कुछ समय पहले ब्राजील में ऐसी महिलाओं पर शोध किया गया, जो पोस्ट मेनोपोज कि स्थिति से गुजर रहीं थीं। उनके पीरियड्स बंद हो गए थे जिससे एस्‍ट्रोजन का लेवल गिरने लगा था। इससे उनकी प्रजनन क्षमता और यौन स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता है। इस शोध में सामान्यतः 55 वर्ष की आयु और 5.5 साल से पोस्ट मेनोपॉज की स्थिति से गुजर रही 103 महिलाओं पर रिसर्च की गई। इसके बाद पाया गया कि मेडिटेरेनियन डाइट का सेवन करने वाली महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों के पतले होने की समस्या को कम किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए बेस्‍ट है मेडिटेरेनियन डाइट

मेडिटेरेनियन डाइट ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों की कमजोरी की समस्या को सही करने का गैर-चिकित्सक तरीका है। पोस्ट मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को अपने डॉक्टर से इसी आहार को अपनाने से संबंधित सलाह लेनी चाहिए। इससे मानसिक अवसाद, तनाव और चिढ़चिढ़ेपन की शिकार नहीं होती हैं।  मेडिटेरियन डाइट महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने के साथ उनके हॉर्मोन बैलेंस को भी बनाए रखने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियां, डायबिटीज, कैंसर और क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।

क्‍या है मेडिटेरेनियन डाइट

मेडिटेरेनियन डाइट का मतलब मेडिटेरेनियन देशों के आहार से है। ये देश जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इन देशों में लिए जाने वाला आहार अर्थात मेडिटेरेनियन डाइट में फलों, सब्जियों, अनाज, आलू, ऑलिव ऑयल, सीड्स, फिश, लो सैचुरेटड फैट, डेयरी प्रोडक्‍ट और रेड मीट की अधिकता होती है।

क्‍यों फायदेमंद है मेडिटेरेनियन डाइट

मेडिटेरेनियन डाइट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें ऑलिव ऑयल का इस्‍तेमाल होता है। यह विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य गुणों से भरपूर होता है।  साथ ही यह एंटी एजिंग एलिमेंट के तौर पर भी काम करता है। जैतून के तेल को जैतून के फलों से निकाला जाता है। यह विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य गुणों से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा मेडिटेरेनियन डाइट में कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है क्‍योंकि इसमें फिश, कम मात्रा में रेड मीट और रेड वाइन होती है।

रेड वाइन के फायदे 

रेड वाइन हार्ट हेल्‍थ के लिए बेहतर मानी जाती है। साथ ही इसमें अनाज, फलों, सब्जियों और नट्स बहुत अधिक मात्रा में होता है जो इसे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर बनाता है। ये एक परफेक्‍ट डाइट है जो इम्‍यूनिटी मजबूत बनाती है। खासतौर से ऑलिव ऑयल अन्‍य तेलों की तुलना में बेहतर माना जाता है। पाचन के लिए हेल्‍दी बैक्‍टीरिया देने वाला दही भी मेडिटेरेनियन डाइट का हिस्‍सा है।

ये दस फायदे बना देते हैं ऑलिव ऑयल को अन्‍य तेलों से बेहतर

बोन हेल्‍थ को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा आपका RO वाला पानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source