
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 23, 2023 7:19 PM IST
Mayonnaise Side Effects: क्या आपको मोमोज के साथ खूब सारी मेयोनीज लपेटकर खाने की आदत है? क्या आप हर सैंडविच से लेकर पिज्जा में मेयोनीज डालकर खाते हैं? अगर हां, तो आपकी यह आदत कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है। जी हां, अगर आप काफी ज्यादा मेयोनीज खाने के आदी हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, लिवर की परेशानी इत्यादि हो सकती है। ऐसे में मेयोनीज का सेवन सीमित मात्रा में करें। आइए जानते हैं मेयोनीज का अधिक मात्रा में सेवन ( white sauce khane ke nuksan ) करने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?
अगर आप काफी ज्यादा मेयोनीज खाते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
अधिक मात्रा में मेयोनीज खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दरअसल, मेयोनीज में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। हमारे शरीर के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमित मात्रा में मेयोनीज का सेवन करें।
मेयोनीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, मेयोनीज में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है। शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा मेयोनीज में फैट भी काफी ज्याादा होता है, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए मेयोनीज का अधिक मात्रा में सेवन न करें।
मेयोनीज का काफी ज्यादा सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर में ब्लड शुगर की परेशानी होने से कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मेयोनीज का सेवन न करें। मुख्य रूप से अगर आपको पहले से डायबिटीज है, तो मेयोनीज का सेवन न करें।
मेयोनीज का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक चम्मच मेयोनीज में लगभग 1.6 ग्राम सेचुरेटेड फैट होता है, जो ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। इसके अलावा यह शरीर में फैट बढ़ाता है। इसलिए अगर आपको पहले से हार्ट डिजीज का खतरा है, तो मेयोनीज का सेवन न करें।
काफी ज्यादा मेयोनीज का सेवन करने से अर्थराइटिस का खतरा रहता है। दरअसल, इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से शरीर में ऑटो इम्यून डिजीज जैसे- रुमेटाइड अर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका सेवन न करें।
मेयोनीज स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। वहीं, अगर आपको पहले से किसी भी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।