
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 14, 2025 8:34 PM IST
Brain ki Power Badhane Wale Foods: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्ट्रेस, नींद की कमी और खराब डाइट आम जीवन-शैली का हिस्सा बन गए हैं। काम का दबाव, डिजिटल डिवाइसेज का अत्यधिक उपयोग और असंतुलित खानपान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। लगातार तनाव और नींद की कमी से मस्तिष्क की कार्यक्षमता घटती है, जिससे याददाश्त कमजोर होती है और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है। इसके साथ ही फास्ट फूड और पोषक तत्वों की कमी वाली डाइट ब्रेन हेल्थ को और नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में ब्रेन हेल्थ को बनाए रखना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है। अच्छी खबर यह है कि सही खानपान न सिर्फ हमारी याददाश्त को तेज करता है, बल्कि अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है। नीचे दिए गए 5 फूड्स ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में बेहद असरदार हैं।
ब्लूबेरी को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से दिमाग की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और मानसिक क्षमता को बढ़ाते हैं। ब्लूबेरी में पाए जाने वाले फ्लावोनॉयड्स मस्तिष्क में संचार को बेहतर बनाते हैं और याददाश्त को तेज करते हैं। अपनी ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए इसे डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
(और पढ़ें - बच्चों का दिमाग तेज करने वाले फूड्स कौन से हैं)
एवोकाडो हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है, जो ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स ब्रेन में ब्लड फ्लो को सुधारते हैं और न्यूरॉन्स को पोषण देते हैं। यह ब्रेन के ओवरऑल फंक्शन को बेहतर बनाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका ब्रेन हेल्दी रहे और अच्छे से काम करे तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें।
डार्क चॉकलेट में फ्लावोनॉल्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्रेन को अलर्ट रखने और मूड को सुधारने में मदद करते हैं। वहीं, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो ब्रेन सेल्स की हेल्थ को बनाए रखते हैं। नियमित रूप से और सही मात्रा में इसका सेवन करते रहने से ब्रेन को अन्य कई फायदे भी मिलते हैं।
(और पढ़ें - महिलाओ को डार्क चॉकलेट खाने से क्या फायदे होते हैं)
अंडे में कोलीन नामक तत्व होता है, जो न्यूरोट्रांसमीटर एसिटाइलकोलाइन के निर्माण में सहायक होता है, जिससे याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहतर होती है। मछली, खासकर साल्मन और टूना, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का अच्छा स्रोत हैं, जो ब्रेन हेल्थ के लिए आवश्यक हैं। अगर आप नोन-वेज डाइट ले लेते हैं, तो यह आपके ब्रेन के लिए ये दोनों फूड्स काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं
साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, और क्विनोआ में ग्लूकोज की स्थिर आपूर्ति होती है, जो ब्रेन को एनर्जी देने में मदद करता है। साथ ही इनमें फाइबर और विटामिन बी भरपूर होते हैं, जो मानसिक थकान को कम करने में सहायक हैं। ब्रेन को हेल्दी रखने के साथ-साथ यह आपके पेट के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
इन फूड्स को डेली डाइट में शामिल कर आप न सिर्फ अपनी याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली ब्रेन डिजनरेशन से भी बचाव कर सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।