मैस्टिक गम क्या है, जो कई रोगों में है फायदेमंद; जानिए Mastika Gum के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

मैस्टिक गम एक तरह का राल है। जो कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल सदियों से किया आता जा रहा है। जो काफी फायदेमंद भी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 18, 2022 8:24 PM IST

मैस्टिक गम शरीर को कमाल के फायदे देता है। इसमें सिद्ध रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी दोनों ही तरह के गुण होते हैं। अगर आप डाइजेशन से परेशान हैं, तो मैस्टिक गम इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकता है। हेल्थ के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। जो बिमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। मैस्टिक गम पेड़ से मिलने वाला एक तरह का राल होता है। देखा जाए तो मैस्टिक गम चिकित्सीय और कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। कई तरह के प्रोसेस से गुजरने के बाद मैस्टिक गम को तैयार किया जाता है।

1. वायरस से लेकर सूजन में दे आराम

मैस्टिक गम हेलिकोबैक्टर पाइलोरी वायरस को कंट्रोल करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं की मानें तो शरीर में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है। मैस्टिक गम अल्सर से भी निजात दिलाता है। हालांकि ज्यादातर इसके दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते।

2. कब्ज करे दूर

मैस्टिक गम कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही अगर उलटी, परत में दर्द की समस्या है तो, इससे भी राहत मिलती है।

3. आईबीडी को करे कम

आंत की सूजन से परेशान हैं, तो मैस्टिक गम इसमें आपकी अच्छी मदद करता है। ये समस्या फैटी एसिड की वजह से होती है। मैस्टिक गम में जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गतिविधियां होती हैं, जो आईबीडी के होने वाले कारणों को दूर करती है।

4. कोलेस्ट्रोल को करे कंट्रोल

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रोल बिमारियों का संकेत हो सकता है। एक महीने तक मैस्टिक गम के सेवन से कोलेस्ट्रोल के बढ़ते स्तर पर कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है। शोधकर्ता भी इस बात का दावा करते हैं।

5. प्रोटेस्ट कैंसर का खतरा रहे कम

जानकारों की मानें तो, मैस्टिक गम प्रोटेस्ट कैंसर होने से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। बता दें प्रोटेस्ट कैंसर की कोशिकाओं में बढने वाला एण्ड्रोजन रिसेप्टर को धीमा करता है।

6. मैस्टिक गम क्यों है ख़ास

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मैस्टिक गम काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ट्राइटरपेन, ओलीनेन, यूफेन, ल्यूपिन भी होता है। जो हर तरह की शारीरिक परेशानियों को दूर करने की ताकत रखता है।

कितनी मात्रा जरूरी

मैस्टिक गम चबाने से आपके दांत के साथ पेट, अंत साफ़ होते हैं। इसे एक बार में 0.06 मिलीग्राम लें। क्योंकि इससे ज्यादा मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इसकी सही खुराक के लिए आप किसी जानकार की मदद ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source