Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात में सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए पिएं ये 3 मसाला चाय, Rujuta Diwekar से जानें फायदे

Masala Chai Benefits: बारिश के मौसम में इंफेक्शन और पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन 5 चीजों से बनी मसाला चाय आपको कई बीमारियों से बचाएंगी।

बरसात में सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए पिएं ये 3 मसाला चाय, Rujuta Diwekar से जानें फायदे

Written by Pallavi Kumari |Published : July 7, 2022 11:23 AM IST

बारिश अपने साथ कई बीमारियां लाती हैं। ये जहां सर्दी-जुकाम और पेट में इंफेक्शन पैदा करती है वहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बार-बार परेशान करती है। दरअसल, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को डेंगू, मलेरिया और वायरल फिवर जैसी बीमारियां भी बार-बार होती है। ऐसे में आप इन स्थितियों और बरसाती बीमारियों से बचने के लिए आप सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) के टिप्स फॉलो कर सकते हैं। जी हां, कल रुजुता दिवेकर ने मानसून स्पेशल चाय की रेसिपी शेयर की, जिसमें कि उन्होंने कुछ खास मसालों का इस्तेमाल और उनके फायदे के बारे में बताया है।

1. बेहतर डाइजेशन और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक और तुलसी वाली चाय-Ginger tulsi tea for better digestion and immunity

बारिश के मौसम में अक्सर हमारा पाचन तंत्र खराब हो जाता है और पेट की समस्याएं बढ़नी लगती हैं। इसके अलावा दूषित पानी और खाना खाने से पेट में इंफेक्शन और फूड प्वाइजनिंग का भी खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में चाय में अदरक और तुलसी डाल कर बनाएं और फिर इसे पिएं। बता दें कि अदरक एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी भी है जो कि इंफेक्शन से बचाव के साथ सूजन कम करने में भी मददगार है। वहीं, तुलसी एंटीवायरल है और पेट दर्द और वायरल इंफेक्शन को कम करने में मदद करती है। साथ ही ये दोनों मिल कर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं।

2. ब्लोटिंग और कंजेशन में पिएं लेमनग्रास टी-Lemongrass tea for bloating and congestion

ब्लोटिंग और कंजेशन में लेमनग्रास बहुत ही फायदेमंद है। लेमनग्रास के शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो सर्दी, खांसी और फ्लू को ठीक करने में मदद करते हैं। लेकिन इसका विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट सीने में जमा कफ को पिघलाती है और कंजेशन कम करने में मदद करती है। इसके अलावा लेमनग्रान का एंटाएसिडिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण ब्लोटिंग में कमी लाती है। तो, इन तमाम फायदे के लिए चाय में लेमनग्रास डाल कर बनाएं और बारिश में इसे पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

3. सर्दी-जुकाम में पिएं दालचीनी और काली मिर्च वाली चाय-Cinnamon and black pepper tea for cold-cough

सर्दी-जुकाम में दालचीनी और काली मिर्च बहुत ही काम की चीज है। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि सर्दी-जुकाम की समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा ये इम्यून सेल्स को बढ़ावा देते हैं और सर्द-गर्म से बचाते हैं। तो, इस बारिश आम चाय नहीं पिएं मसाला चाय और हेल्दी रहें।

About the Author

... Read More