आम खट्टा है या मीठा, इन 7 तरीकों से करें मीठे आम की पहचान

गर्मियों का मौसम यानी आम का मौसम और इस मौसम में हर कोई आम खाना चाहता है। अगर आप भी बाजार आम लेने जा रहे हैं तो हमारी बताई हुई ट्रिक्स से आप पता कर सकते हैं कि आम खट्टा है या मीठा?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 16, 2022 8:58 PM IST

आम का मौसम आ चुका है और अब घर में आम का होना तो अनिवार्य है। इससे कभी आम का जूस तो कभी इसे एक स्नैक के रूप में काट कर खाया जायेगा। लेकिन कई बार जब हम घर आकर आम खाते हैं तो वह काफी खट्टा निकलता है। बहुत सी महिलाओं की यह समस्या होगी। इसका एक ही हल है कि काश हमें एक ऐसी तरकीब मिल जाए जो बता सके कि हम जिस आम को खरीद रहे हैं वह खट्टा है या मीठा। आप जान कर हैरान हो जाएंगी कि ऐसी ट्रिक सच में ही है जो बता सकती है आम मीठा भी है या नहीं।

मीठे आम की पहचान कैसे करें

  • उन्हें टच करके देखें: उन्हें टच करके देखें और अगर वह थोड़ा नर्म होंगे तो इसका अर्थ है वह मीठे मिलने वाले हैं। अगर वह काफी ज्यादा कठोर हैं तो वह अभी ढंग से नहीं पके हैं।
  • स्मेल करके देखें: अगर प्राकृतिक आम खरीदना चाहती हैं तो उन्हें थोड़ा स्मेल करके देखें। केवल उन्हीं आमों को चुने जिनमें केमिकल, रसायन या अल्कोहल आदि की गंध न आ रही हो।
  • आम के तने को सूंघे: आम के तने को सूंघ कर देखें और अगर उसमें से मिठास की खुशबू आती है या खरबूजे जैसी महक आती है तो वह अच्छे से पक चुका है।
  • कम गोल आम लें: जो आम थोड़े गोल गोल हो और ज्यादा मुड़े हुए न हो वह आम अक्सर मीठे मिलते हैं। ज्यादा पिचके हुए आम को न खरीदें।
  • कम धारीदार न लें: जो आम काफी लकीरों वाले लग रहे हैं उन्हें भी न चुनें क्योंकि वह मीठे नहीं मिलेंगे।
  • दबे के निशान वाले न लें: अगर यह लग रहा है कि आम एक दूसरे के वजन के कारण ज्यादा दब गए हैं और वह नर्म भी हैं तो उन्हें भी न लें वह काफी जल्दी खराब हो जाते हैं और सड़े हुए भी मिल सकते हैं।
  • दाग धब्बे वाले आम न लें: इसके अलावा बिना किसी दाग धब्बे वाले आम का ही अधिकतर चुनाव करें। यह मीठे भी निकलते हैं और स्वस्थ भी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source