दिन में इतना आम खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड शुगर! जानें आम खाते वक्त कौन सी गलती बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए कितना आम ब्लड शुगर के सेफ्टी लेवल को दुरुस्त रख सकता है। जानिए सही मात्रा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 20, 2023 5:02 PM IST

गर्मी का मौसम लगभग आ ही गया है और अब मौसम है लोगों के पसंदीदा फल आम का। आम, गर्मी में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल है और आम न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि ये ऐसे गुणों से समृद्ध होता है, जो आपके लिए कई मायनों में खास होता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं और आम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। हालांकि डायबिटीज रोगियों के लिए इस मौसम में बड़ी मुश्किल होती है कि कैसे आम की अपनी क्रेविंग को रोकें। लेकिन अब और नहीं। जी हां, अगर आपको डायबिटीज है तो आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए कितना आम ब्लड शुगर के सेफ्टी लेवल को दुरुस्त रख सकता है। आइए आपको बताते हैं डायबिटीज रोगी दिन में कितना आम खाकर अपनी क्रेविंग के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

1500 किस्मों वाला आम

मीठा, खट्टा-मीठा, लंगड़ा और दशहरी को मिलाकर आम की करीब 1500 किसमें आती हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। गर्मी के दिनों में आम की पैदावार और खपत ही ज्यादा होती है। हर एक किस्म की अपनी खासियत है और एक अलग स्वाद होता है।

कौन सा आम नहीं बढ़ाता ब्लड शुगर

आपको बता दें कि कच्चा आम कभी भी ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता है। पका हुआ आम आपका ब्लड शुगर बढ़ाता है,और अगर आपको डायबिटीज है तो आपका ब्लड शुगर आउट ऑफ कंट्रोल भी हो सकता है। आपका ब्लड शुगर न बढ़े इसके लिए आपको सही तरीके से आम का सेवन करने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं किस तरह आम खाएं ताकि आपका ब्लड शुगर न बढ़ें।

कितना आम खाएं

कई हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपको अपना ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रखना है तो आपको आम छोड़ने की जरूरत नहीं है बस आपको इस फल का संभलकर सेवन करने की जरूरत है। अगर आप सही मात्रा में सही समय पर सही तरीके से आम खाएंगे तो भी आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा। बता दें कि एक आम में 15 ग्राम कार्ब होता है और हमें दिन में 30 ग्राम तक कार्ब का सेवन करने की जरूरत होती है।

कौन सा आम खाएं

कुछ आम मीठे होते हैं तो कुछ मीठे नहीं होते हैं। हां, कुछ आम जरूरत से ज्यादा मीठे होते हैं और लोग सिर्फ बाजार में उपलब्ध आम का ही सेवन करते हैं। आप कोई सा भी आम खा सकते हैं बस सावधानी ये बरतें की सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें और हमेशा अलग-अलग आम का सेवन करें।

दिन में कितना आम जरूरी

आपको दिन में आधा कटोरी आम का सेवन करने की जरूरत है और इस बात का ध्यान रखें कि आप मैंगो शेक या फिर आम का रस पीने से बचें। आप चाहें तो अल्फांसो या फिर पायरी आम का सेवन कर सकते हैं, जिसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। आप आम का छिलका उतारकर उसे काटकर खा सकते हैं, जो कि आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source