Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
What to eat during periods : पीरियड्स एक जैविक प्रकिया है, जो हर महिला के शरीर में हर महीने होती है। हालांकि, हर किसी के लिए यह एक समान नहीं होती है। किसी को बहुत तेज पीठ व पेट दर्द महसूस होता है, तो कुछ को खाने की क्रेविंग्स भी अलग-अलग होती है। हालांकि, इन दिनों में होनी वाली समस्या से राहत पाने का कोई ऐसा इलाज नहीं है, जो आपको तुरंत राहत दिलाए। हालांकि, अगर आप अपनी डाइट अच्छी रखते हैं और सामान्य दिनों में भी हेल्दी खाना खाते हैं, तो इससे आपकी पीरियड्स के दिनों में होने वाली समस्या खत्म हो सकती है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको पीरियड्स के दिनों में खाई जाने वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको दर्द और अन्य तकलीफों से राहत दिला सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान बॉडी को हाईड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसकी कमी से सिरदर्द, मतली, चक्कर आना और सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। इसके अलावा, आप ऐसे फलों को सेवन भी कर सकते हैं, जो पानी से भरपूर हों, साथ ही एक गिलास दूध भी पी सकती हैं। इससे बॉडी हाईड्रेट तो रहती ही है, साथ ही कमजोरी से भी राहत मिलती है।
पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर से काफी खून बह जाता है। कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग भी होती है, इससे शरीर में खून की कमी हो सकती है। इसकी वजह से बॉडी में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे थकान व चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए अपनी डाइट में पालक और केले को शामिल करें। इससे आयरन की पूर्ति तो होती ही है, साथ ही केला खाने से एनर्जी भी मिलती है।
पीरियड्स के दौरान, कुछ महिलाओं को मीठा खाने की क्रेविंग्स होती रहती है। ऐसा तब होता है, जब शरीर में प्रोटीन की कमीहोने लगती है। ऐसे में प्रोटीन की पूर्ति करने और मीछे की क्रेविंग को शांत करने के लिए प्रोटीन से भरपूर दाल, दूध और अंडे जैसी चीजें खाएं। फायदा मिलेगा।
अगर किसी महिला को माहवारी के दौरान दर्द होता है, तो उनके लिए दर्द या फिर अन्य हर्ब्स से बनी चाय फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, अदरक की चाय न सिर्फ दर्द से राहत दिलाती है, बल्कि सूजन को दूर करती है, साथ ही मसल्स को भी रिलैक्स करती है।
डार्क चॉकलेट मैग्नीशियम से भरपूर होती है, जो पीरियड्स में फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, मैग्नीशियम पीएमएस के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा, यह पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कंट्रोल कर मूड को बेहतर बनाती है।