मल्लिका ने कहा, खाएं शाकाहारी भोजन और रहें स्वस्थ

मल्लिका शेरावत कहती हैं, ''मैं एक शाकाहारी हूं और पौधे आधारित आहार से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में संदेश फैलाने पर विश्वास करती हूं।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 10, 2018 11:26 AM IST

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कहा कि वह शाकाहारी भोजन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने पर भारोसा करती हैं। मल्लिका भारत के मेडिकल स्कूलों में पौधों से जुड़े पौष्टिक आहार के बारे में बताने के लिए किए जा रहे दौरे का भी समर्थन कर रही हैं। इस दौरे का पहला हिस्सा भोपाल में 26 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक चला। दूसरा हिस्सा छह महीने बाद शुरू होगा, जहां वे 10 मेडिकल कॉलेज के 2500 छात्रों तक पहुंचेंगे।

मल्लिका ने ट्वीट करके कहा कि मैं इस दौरे का समर्थन कर रही हूं, क्योंकि मैं एक शाकाहारी हूं और मैं पौधे आधारित आहार से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में संदेश फैलाने पर विश्वास करती हूं।"

मल्लिका ने कहा, "मैं अपनी शक्ति को बढ़ाने और काम करने के समय एक्टिव रहने के लिए पौधों से जुड़े आहार खाती हूं। मैं कह सकती हूं कि शारीरिक और मानसिक रूप से मैंने अपनी जिंदगी में कभी इससे अच्छा महसूस नहीं किया।"

मांसाहार या शाकाहार, क्या है बेहतर? 

ऐसा नहीं है कि मांस-मछली खाना सेहत के लिए खराब होता है। इसमें भी कई ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो शा‍काहारी भोजन में होते हैं। मांसहारी लोगों के लिए प्रोटीन मछली, मांस और अंडे से प्राप्त होता है, जबकि शाकाहारियों को वनस्पति से प्राप्त हो जाता है। मानव शरीर के कार्य करने के लिए ऐसा कोई पौष्टिक तत्व नहीं है, जो वनस्पतियों से प्राप्त नहीं किया जा सकता हो। शाकाहारी भोजन में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। मांस में मिलने वाले तत्वों के कारण मांसाहार का पाचन जल्द नहीं किया जा सकता, जबकि शाकाहार भोजन का पाचन जल्दी किया जा सकता हैं। जानते हैं शाकाहार भोजन के फायदों के बारे में।

mallika sherawat and plant based diet

शाकाहार के फायदे

पोषक तत्‍वों से भरपूर

सब्जियों में बहुत से आवश्यक तत्व जैसे विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड इत्यादि पाया जाते है जिससे कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता हैं। इसके अलावा शा‍काहारी भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसायुक्त पदार्थ भी पाये जाते हैं जो स्वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक होते है। शाकाहारी भोजन में शरीर की जरूरत के हिसाब से कैलोरीज और विटामिन पाये जाते है। और शा‍काहार भोजन में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

हृदय रोग नहीं होते

शुद्घ शा‍काहार भोजन करने वाले व्यक्तियों को हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना कम ही रहती है। क्‍योंकि मांसाहार की तुलना में शाकाहारी भोजन में संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिससे यह हृदय रोगों की आशंका कम करता है।

ऊर्जावान रहते हैं

शा‍काहार भोजन के अतिरिक्ति प्रभाव नहीं है। यह जल्दी खाना पचाने में मदद करता है, साथ ही यह मस्तिष्क को सचेत रखते हुए उसे बुद्धिमान बनाता है। शाकाहार भोजन करने वाले व्यक्ति कम अवसादग्रस्त रहते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं।

(आईएएनएस से इनपुट)

चित्रस्रोत: Shutterstock/Twitter @mallikasherawat

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source