देव उठनी एकादशी पर चढ़ती है ये स्पेशल खीर, जोड़ों के दर्द से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक से मिलता है छुटकारा

Makhana Kheer Recipe : देव उठनी एकादशी में मखाना खीर का भोग चढ़ता है। इसके सेवन से कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसकी रेसिपी क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 20, 2023 6:53 PM IST

Makhana Kheer Recipe : हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी का काफी ज्यादा महत्व है। इस साल 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी (Dev uthani ekadashi 2023 Date) है। इस खास मौके पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु को कई तरह के प्रसाद भोग में लगाए जाते हैं, जिसमें मखाने की खीर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। मखाने का खीर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आज इस लेख में हम देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ने वाली स्पेशल मखाना खीर का सेवन करने के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं मखाना खीर खाने से सेहत को क्या फायदे और इसकी क्या रेसिपी है?

मखाना खीर की रेसिपी क्या है?

आवश्यक सामग्री

  • मखाना - 1 कटोरी
  • दूध - 1 लीटर
  • ड्राईफ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू) - 1 कटोरी कटे हुए
  • केसर - 10 से 15 रेशे
  • घी - 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले मखाना को घी में अच्छी तरह से रोस्ट कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • इसके बाद दूध को उबालने के लिए रखें और थोड़ा सा काढ़ा होने दें। 
  • करीब 20 मिनट के बाद इसमें मखाना को दरदरा पीसकर डालें और पकने के लिए रख दें। 
  • 10 से 15 मिनट के बाद इसमें ड्राईफ्रूट्स डालें और अच्छए से पकने दें। 
  • इसके बाद केसर डालकर कुछ देर के लिए इसे मिलाएं, ताकि केसर का रंग दिखने लगे। 
  • इसके बाद स्वादानुसार चीनी डालकर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • लीजिए मखाना खीर तैयार है, इसे आप भोग लगाएं।

मखाना खीर खाने के फायदे

  • मखाना खीर खाने से स्वास्थ्य शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम प्राप्त होता है, जो आपकी कमजोर हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। 
  • मखाना फाइबर से भी भरपूर होता है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोक सकता है।
  • मखाना का खीर अगर आप चीनी के बजाय गुड़ या फिर शुगर फ्री एड करके बनाते हैं, तो यह डायबिटीज की समस्याओं में भी हेल्दी साबित हो सकता है।
  • शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए आप मखाना खीर का सेवन कर सकते हैं। इससे वेट लॉस में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 
  • दिल के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए मखाना खीर का सेवन करें। यह हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है।
  • मखाना खीर का सेवन करने से आपके पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है।

शरीर में होने वाली सूजन और दर्द की परेशानी को कम करने के लिए मखाना खीर का सेवन करें। यह दर्द और सूजन को कम कर सकता है। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source