Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस करना है तो नाश्ते में खाएं ये सफेद सूखा मेवा, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

इस हेल्दी फूड को खाकर आप ना केवल वेट लॉस कर सकते हैं बल्कि हेल्दी वेट को मेंटेन भी कर सकते हैं।

वेट लॉस करना है तो नाश्ते में खाएं ये सफेद सूखा मेवा, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 17, 2024 9:30 PM IST

Makhana For Weight Loss: मखाना एक हेल्दी मेवा भी है और लोगों का पसंदीदा स्नैक भी। घी-नमक और काली मिर्च के फ्लेवर के साथ मखानों का स्वाद शाम की चाय से लेकर टीवी देखते हुए या खेल-कूद के बीच में भी लोग करते ही हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट और हेल्दी मखाना आपको स्लिम-ट्रिम रहने में भी मदद करता है। जी हां, मखाना खाकर आप ना केवल वेट लॉस कर सकते हैं बल्कि हेल्दी वेट को मेंटेन भी कर सकते हैं। आइए जाने वेट लॉस में कैसे मदद करता है मखाना और वजन कम करने के लिए इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

वेट लॉस में कैसे मदद करता है मखाना?

मखाना डाइटरी फाइबर का एक रिच सोर्स (sources of dietary fiber) है और फाइबर मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम (foods to boost metabolism) करता है। तेज मेटाबॉलिज्म आपका वजन नियंत्रण (weigh controlling foods) में रखता है और फैट-बर्निंग जैसी प्रक्रियाएं तेज होती हैं। फाइबर के अलावा मखाने में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये सभी तत्व शरीर को अंदर से पोषण देकर उसे मजबूत बनाते हैं। साथ ही मखाना खाने से डाइजेशन भी ठीक रहता है। ये सभी खूबियां मखाना को एक हेल्दी वेट लॉस फूड बनाती हैं।

लो-कैलोरी फूड (Low Calories food)

नेचुरल फूड होने के कारण मखाने में फैट (fats in makhana) की मात्रा बहुत ही कम होती है। साथ ही यह एक लो-कैलोरी फूड है। इसी वजह से जब आप मखाना खाते हैं तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता।

Also Read

More News

देर तक नही लगती भूख (Filling food)

फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण मखाना खाने से पेट जल्दी भरता है और देर तक भूख नहीं लगती। मखाने में पाए जाने वाले कैल्शियम (Calcium) और प्रोटीन से शरीर को शक्ति मिलती है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग्स भी कम (cravings controlling foods) होती है।

वेट लॉस के लिए मखाने के सेवन का तरीका (Ways to eat makhana for wight loss)

भूने हुए मखाने

किसी कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालें और उसमें एक कटोरी मखाने हल्की आंच पर भून लें। सुबह के नाश्ते, मिड-मॉर्निंग स्नैक या शाम की चाय के साथ आप इन भूने मखानों का स्वाद ले सकते हैं।

मखाने की भेल

एक कटोरी में प्याज, टमाटर, ककड़ी, हरी मिर्च और काला नमक(black salt) डालें। इसमें थोड़े-से भूने हुए मखाने मिलाएं और सभी चीजों को मिक्स करें। शाम की भूख मिटाने के लिए यह सबसे हेल्दी नाश्ता हो सकता है, जिसे खाने से ना केवल आपका पेट भरेगा बल्कि, आप वजन बढने की चिंता से मुक्त होकर इसका स्वाद ले सकेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।